PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

सुबह-सुबह पुलिस और लॉरेंस गैंग के गैंगस्टरों के बीच में चली गो-लियां, तीन को किया गिरफ्तार,

Punjab Police encounter with Lawrence gang members

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच बुधवार सुबह मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच क्रॉस फायरिंग हुई, जिसमें दो गैंगस्टर को गोली लगने की सूचना है। जानकारी के अनुसार, ये वही गैंगस्टर हैं, जिन्होंने कुछ दिन पहले चंडीगढ़ के सेक्टर 32 में स्थित एक केमिस्ट की दुकान पर फायरिंग की थी। इस फायरिंग की घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी और उन्हें पकड़ने के लिए विशेष टीमें गठित की गई थीं।

.

.

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी एक टैक्सी नंबर की गाड़ी में सवार होकर इलाके में छिपे हुए हैं। सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर 39 स्थित जीरा मंडी के पीछे पड़ते जंगलों को घेर लिया। इलाके में घेराबंदी की और जब पुलिस ने संदिग्ध गाड़ी को रोकने की कोशिश की, तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसके बाद दोनों ओर से क्रॉस फायरिंग हुई।

.

यह भी पढ़ें : शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच सोने-चांदी की चमक बरकरार, सर्राफा बाजार के जानिए अपडेट्स

.

इस दौरान दो गैंगस्टर को गोली लग गई, जिसे बाद में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत पर पुलिस नजर बनाए हुए है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मुठभेड़ में शामिल गैंगस्टर कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं। यह गैंग पहले भी कई आपराधिक वारदातों को अंजाम दे चुका है और पुलिस की रडार पर लंबे समय से है। घायल गैंगस्टर से पूछताछ के बाद पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है। 

.

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने एनएसयूआई के ‘चिट्टा मुक्त कैंपस’ कार्यक्रम का किया शुभारम्भ,

.

फिलहाल पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और अन्य फरार बदमाशों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, हालांकि पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस ने बताया कि फरार बदमाशों को जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

.

यह भी पढ़ें : जालंधर के सर्वोदय अस्पताल विवाद मामले में कोर्ट ने आरोपियों को लेकर क्या कहा,

.