PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर में बीजेपी के पूर्व मंत्री के घर पर अज्ञात हमलावरों ने फेंका ग्रेनेड, पुलिस थाने से 100 मीटर की दुरी पर हुई वारदात,

punjab-jalandhar-bjp-senior-leader-former-minister-manoranjan-kalia-house-terrorist-attack

पूर्व मंत्री के घर में इस धमाके से हुई काफी तबाही, परिवार के साथ घर पर ही सो रहे थे मनोरंजन कालिया,

PTB Big न्यूज़ जालंधर : पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री व बीजेपी के वरिष्ठ नेता मनोरंजन कालिया के घर पर बीती रात आतंकी हमला हुआ है। ई-रिक्शे में बैठकर उनके घर के सामने पहुंचे कुछ लोगों ने घर में ग्रेनेड फेंका, जिससे तेज धमाका हुआ। हमले के वक्त पूर्व मंत्री अपने घर में सो रहे थे। उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी घर में ही थे। इस धमाके से पूर्व मंत्री के घर के अंगन में काफी तबाही हुई है। हालांकि, किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई है।

.

.

जानकारी के अनुसार, पूर्व मंत्री कालिया के पास पंजाब पुलिस की सुरक्षा है। उन्हें पंजाब सरकार ने 4 गनमैन अलॉट किए हैं। कालिया के सुरक्षा इंचार्ज निशान सिंह हैं, जोकि हमले के तुरंत बाद बाहर आ गए थे। हमला पंजाब में जालंधर के सबसे प्रमुख शास्त्री मार्केट चौक के पास रात करीब 1.03 से 1.07 के बीच में हुआ। बड़ी बात यह है कि जिस जगह पर हमला हुआ, वहां से 50 मीटर दूर पीसीआर टीम 24 घंटे तैनात रहती है

 

और महज 100 मीटर दूर पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर-3 भी है।  इसके बाद भी 3 युवक पूर्व मंत्री के घर में हैंड-ग्रेनेड फेंक कर भाग गए। सूत्रों के अनुसार ई-रिक्शा ड्राइवर शास्त्री मार्केट चौक से पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के घर के सामने से होता हुआ पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर-3 की ओर जा रहा था। जब वह थाने के पास पहुंचा तो एक बाइक सवार युवक खड़ा था। उसके साथ खड़ा दूसरा युवक उसे वहां से किराए पर कर लेता है। 

.

.

एक आरोपी ई-रिक्शा की पिछली सीट पर बैठता है और वहां से दोबारा वे शास्त्री मार्केट चौक की ओर जाते हैं। शास्त्री मार्केट चौक से पहले कालिया के घर के बाहर ई-रिक्शा को रुकवाया गया और वहीं आरोपी ने उतर कर ग्रेनेड नुमा चीज मंत्री के घर के अंदर फेंक दी। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। प्राथमिक जांच में पता चला है कि ई-रिक्शा ड्राइवर रेलवे स्टेशन की ओर भागा था और बाइक शास्त्री मार्केट चौक से हाईवे की ओर चली गई। 

.

इस घटना के बाद पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया ने कहा- मुझे लगा कि ट्रांसफॉर्मर फटा है। मुझे किसी भी ऐसी चीज का अंदेशा नहीं था। मुझे एकदम से सोते वक्त धमक आई तो मेरे दिमाग में आया कि कहीं कुछ गरज रहा है। मैं फिर सो गया, मगर साथ ही लगते ढाबे से जब लोग आए तो उन्होंने देखा कि घर के अंदर से धुआं निकल रहा था। घर में पार्टीशन के लिए लगाया गया दरवाजा और गाड़ी बुरी तरह टूट चुकी थी।

.

घर के अंदर लगी सभी फोटो और अन्य सामान नीचे गिर गया था। घटना के वक्त कालिया, उनकी बहन और बहन के बच्चे घर के अंदर मौजूद थे। सुरक्षाकर्मी भी घर के अंदर ही थे। क्राइम सीन पर जांच के लिए पहुंची जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने कहा कि देर रात पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी गई कि पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के घर पर विस्फोट हुआ है।

.

सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई थी। सेंपल ले लिए हैं। इस मामले में FIR दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल CCTV फुटेज जांची जा रही है। आरोपियों का रूट खंगाला जा रहा है। एरिया सिक्योर कर दिया गया है। साथ ही सुरक्षा बढ़ा दी गई है। फिलहाल ये ग्रेनेड है या कुछ और, इस पर फोरेंसिक टीम जांच कर रही हैं। कई जगहों से हमने CCTV फुटेज कब्जे में लिए हैं।