PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के छात्रों ने जेईई मेन 2 परीक्षा में अच्छे अंक लाकर ग्रुप का नाम... 30 जून तक सीबीएसई स्कूलों में सभी अध्यापक होंगे उपलब्धः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी में विद्युत मंडल और उपमंडल कार्यालय भवन के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास... जालंधर : दिन-दहाड़े चोरों के हौसले बुलंद, गुरु नानक पुरा वेस्ट से स्पलेंडर बाइक चोरी, CCTV में कैद ह... जालंधर : 9वीं में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की के मां बनने की ख़बर से जिला पुलिस के पैरों से खिसकी जमींन, ज... पंजाब के DSP की गोली लगने से हुई मौ/त, SP ने की घटना की पुष्टि, क्या कुछ कहा, जालंधर का चुनमुन मॉल सड़क मार्ग बना हादसों के गढ़, बस व बाइक में टक्कर के बाद व्यक्ति की हुई मौ/त, ड्र... शादी समारोह में खाना खाने से 400 लोगों की बिगड़ी तबीयत, Share Market Rises: अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता की वजह से शेयर बाजार में भारी उछाल, हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को दिया बड़ा झटका, पढ़ें पूरा मामला,

निर्माणाधीन इमारत की लिफ्ट गिरने से आठ लोगों की हुई दर्दनाक मौत, एक घायल,

gujarat ahmedabad lift accident many dead and injured

PTB Sad न्यूज़ गुजरात : गुजरात के अहमदाबाद से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां एक निर्माणाधीन इमारत की लिफ्ट अचानक टूटकर गिर गई जिससे आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। निर्माणाधीन इमारत की यह लिफ्ट टूटकर कैसे गिरी? अभी इसके बारे में विशेष जानकारी सामने नहीं आई है।

मीडिया रिपोर्ट में घटना अहमदाबाद में विश्वविद्यालय के आसपास की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि एस्पायर-2 नाम के भवन का निर्माण कार्य चल रहा था इसी दौरान अचानक सातवीं मंजिल की लिफ्ट टूट गई और आठ मजदूरों की मौत हो गई।

इस घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व जिला प्रशासन से जुड़े अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं व राहत व बचाव कार्य जारी है। इस घटना के बारे में फ़िलहाल कोई भी अधिकारी कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार भवन निर्माण कार्य के दौरान जिनकी लापरवाही होगी उसके खिलाफ करवाई की बात अधिकारी जरूर कर रहे हैं।

Latest News

Latest News