PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

HDFC ने अपने ग्राहकों को दिया बड़ा तोफा,

hdfc increased rates savings fixed deposits fd home loan company corporate good return delhi

hdfc increased rates savings fixed deposits fd home loan company corporate good return delhi

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Breaking न्यूज़ दिल्ली : होम लोन देने वाली कंपनी एचडीएफसी लि. ने विभ‍िन्न सावध‍ि जमा योजनाओं (FD) के लिए ब्याज दर 0.25 फीसदी बढ़ा दी है / नई ब्याज दरें 30 मार्च से ही प्रभावी हो गई हैं / एचडीएफसी लि. ने यह कदम ऐसे समय उठाया है, जब बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरें कम कर रहे हैं /

.

.

एचडीएफसी के अनुसार 33 महीने की परिपक्वता अवधि वाले 2 करोड़ रुपये तक की एफडी पर सालाना ब्याज दर 6.20 फीसदी होगी / वहीं 66 महीने के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6.60 फीसदी ब्याज मिलेगा / एचडीएफसी के अनुसार 99 महीने की फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दर को 6.65 फीसदी रखा गया है /

.

.

आपको यह भी बता दें कि यह एचडीएफसी बैंक का नहीं, बल्कि होम लोन देने वाली कंपनी एचडीएफसी लि. के एफडी के लिए रेट है, जो कॉरपोरेट एफडी की श्रेणी में आता है / कॉरपोरेट एफडी पर रिटर्न तो अच्छा मिलता है, लेकिन इनमें बैंकों के मुकाबले थोड़ा जोख‍िम ज्यादा होता है /

.

.

वैसे एचडीएफसी के पास लगातार 25 वर्षों से क्रिसिल और आईसीआरए दोनों से AAA रेटिंग है / इसके एफडी में चयन करने के लिए अलग-अलग भुगतान विकल्प भी हैं, जैसे मासिक, त्रैमासिक, अर्धवार्षिक या वार्षिक, कॉरपोरेट फिक्स्ड डिपॉजिट डीआईसीजीसी बीमा द्वारा कवर नहीं किए जाते हैं, जबकि बैंक एफडी में 5 लाख रुपए तक बीमा कवर मिलता है /

.

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,

hdfc increased rates savings fixed deposits fd home loan company corporate good return delhi