PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स... सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स का सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत, एच.एम.वी. के स्नातकोत्तर बॉटनी विभाग की छात्राओं ने प्रतिष्ठित PSCST-वित्तपोषित कैपस्टोन प्रोजेक्ट प... हिमाचल : भारी बारिश से करोड़ों की लागत से बना पुल ढहा, इसी साल होना था उद्घाटन CBSE ने भी 12वीं का रिजल्ट किया जारी, 85.20% स्टूडेंट हुए पास पंजाब बोर्ड 12वीं 2026 का रिजल्ट हुआ जारी, 91.46% बच्चों ने मारी बाजी, पंजाब में डबल म-र्डर! सैर कर रहे भाई के सिर में मारी गो/ली, घर जाकर भाभी का भी किया क/त्ल

हिमाचल-चंडीगढ़ समेत कई राज्यों को लेकर सामने आई बड़ी ख़बर, यमुना अभी पहुंचे खतरे के निशान से ऊपर,

heavy-rain-alert-next-3-days-many-states-including-himachal-chandigarh-yamuna-still-above-danger-mark-flood

PTB Big Breaking न्यूज़ हिमाचल / पंजाब : देश के अधिकतर हिस्सों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। मौसम विभाग की मानें तो अभी देश के बहुत से राज्यों में बारिश का ये सिलसिला जारी रहेगा। IMD ने अगले दो दिनों के दौरान कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, कोस्टल आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बहुत भारी बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। इसके बाद बारिश की गतिविधियों में कमी दर्ज की जाएगी।

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून समेत सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट है। बारिश के बीच भूस्खलन के कारण ऋषिकेश यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध है। ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग चमोली जिले के पागलनाला में भी लैंडस्लाइड के कारण रास्ते बंद हैं। IMD ने अगले 3 तीन राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना व्यक्त की है।

मौसम विभाग की मानें तो हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है। वहीं, तीन दिनों के बाद बारिश की गतिविधियों में कमी दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी नई दिल्ली में आज (बुधवार) न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

वहीं, मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते देश की राजधानी नई दिल्ली में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। राजधानी दिल्ली में यमुना का जलस्तर अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बना हुआ है। गुरुवार सुबह 7 बजे यमुना का जलस्तर 205.69 मीटर दर्ज किया गया है।

Latest News

Latest News