PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

पंजाब, जहरीली गैस चढ़ने से बेहोश होकर गिरे सफाई कर्मी, मचा हड़कंप,

sangrur-sanitation-workers-fainted-after-inhaling-poisonous-gas

PTB Big न्यूज़ संगरूर : पंजाब के संगरूर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां के लहरागागा में बड़ा हादसा होने की खबर सामने आ रही है। दरअसल, सीवरेज टैंक की सफाई करने के कारण जहरीली गैस चढ़ने से 1 सफाई कर्मी की मौत जबकि 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 3 वाटर वर्कस के नजदीक सीवरेज की सफाई के लिए सीवरेज के मेन होल में घुसे सफाई सेवक सुखविंदर सिंह हैपी को गैस चढ़ गई, जिसके बाद उसे बचाने के लिए अन्य सफाई वर्कर सोनू सीवरेज में उतर गया और बेहोश हो गय़ा। इसके बाद एक और वाटर सप्लाई पर काम करते प्रमोद कुमार ने उन्हें बचाने की कोशिश की तो गैस चढ़ने के कारण वह भी सीवरेज में गिर गया।

तीन मजदूरों के बेहोश होने के कारण हाहाकार मच गई। तुरंत कर्मचारियों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पहुंचते ही डॉक्टर ने सुखविंदर सिंह हैपी को मृत घोषित कर दिया जबकि विनोद कुमार और सोनू की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें रैफर कर दिया गया। वहीं इस घटना के बाद सफाई कर्मियों में गुस्सा और रोष पाया जा रहा है।

Latest News