PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

दोस्तों के साथ हिमाचल घूमने गए पंजाबी युवक की रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने मामूली विवाद के बाद पीट-पीट कर हत्या, दो साल पहले हुई थी शादी,

himachal-paradesh-kangra-dharamshala-murder-case-navdeep-singh-resident-guru-tegbahadur-nagar-tibi-phagwara-tourist-murdered

.

PTB Crime न्यूज़ धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में गुरुवार को पंजाब के एक टूरिस्ट की हत्या कर दी गई। वह रेस्टोरेंट में गया था। वहां शराब पीने को लेकर विवाद पैदा हुआ, जिसमें रेस्टोरेंट में काम करने वाले लोगों ने उसे पीट दिया। इसमें मारपीट में उसके सिर में गहरी चोट आई, जिससे उसकी मौत हो गई। यह वारदात धर्मशाला में मैक्लोडगंज थाने के अंतर्गत भागसूनाग की है।

.

.

मृतक की पहचान नवदीप सिंह (33) निवासी गुरु तेगबहादुर नगर टिबी, फगवाड़ा पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। मृतक के दोस्त संजीव कुमार ने बताया कि वह और उसके 4 दोस्त बुधवार को पंजाब के फगवाड़ा से धर्मशाला घूमने आए थे। गुरुवार की सुबह वह भागसूनाग घूमने गए। वहां सुबह करीब 10 बजे वह एक रेस्टोरेंट में पहुंचे। टेबल पर पहुंचते ही पास में वेटर आया और ऑर्डर के बारे में पूछा।

.

.

तब इन्होंने उसे खाने के लिए मना कर दिया। कहा कि यहीं बैठेंगे, खाएंगे नहीं। इस पर वेटर चला गया। थोड़ी ही देर में वह वापस आया और बोला कि यहां शराब नहीं पीनी। चारों दोस्तों ने मना किया कि शराब नहीं पी रहे। सुबह-सुबह कौन पीता है। इस पर वेटर ने रेस्टोरेंट से निकल जाने को कहा। संजीव का कहना है कि जब चारों लोग उठकर चल दिए तो वेटर ने पीछे से नवदीप को धक्का मारा। जब उसने धक्के का विरोध किया तो उसने पीटना शुरू कर दिया। रेस्टोरेंट में काम करने वाले अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और सभी ने उन चारों को पीटना शुरू कर दिया।

himachal-paradesh-kangra-dharamshala-murder-case-navdeep-singh-resident-guru-tegbahadur-nagar-tibi-phagwara-tourist-murdered

संजीव ने बताया कि इस मारपीट में नवदीप जमीन पर गिर पड़ा। जब उसे नीचे गिरा हुआ देखा तो उसके सिर से खून निकल रहा था। मारपीट से बचकर उसे फौरन नजदीकी अस्पताल लेकर दौड़े। वहां डॉक्टर ने मना किया तो बड़े अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने जांच कर नवदीप को मरा हुआ बता दिया। नवदीप अपने 7 सदस्य परिवार में अकेला कमाने वाला था। 2 साल पहले उसकी शादी हुई थी और उसका एक साल का बेटा है। संजीव का कहना है कि फिलहाल, यह पता नहीं चल सका कि वारदात में हथियार का इस्तेमाल हुआ है या नहीं। 

.

.

लेकिन, यह साफ है कि नवदीप की मौत हैड इंजरी के कारण हुई है। मैक्लोडगंज पुलिस ने 23 साल के हरमनप्रीत सिंह पुत्र बलविंदर सिंह की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया है। इस संबंध में मीडिया को जानकारी देते हुए  SP शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मैक्लोडगंज पुलिस स्टेशन में हत्या का माला दर्ज किया गया है। इस वारदात में संलिप्त 6 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इनमें भागसूनाग निवासी होशियार सिंह, उनका बेटा अमित, अभिषेक नैहरिया, गमरू निवासी सूरज विष्ट, ज्वाली के कुठेड़ निवासी अजय कुमार और सुधेड़ निवासी सतीश कुमार शामिल हैं। 

.

.