PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर कॉलेज को-एड में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों के लिए ‘नवाज़’ इंडक्शन समारोह आयोजित, एलपीयू और सिमंधर एजुकेशन ने फाइनेंस और एआई के भविष्य पर चर्चा करते हुए सीएफओ और 'बिग फोर' के लीडर्स ... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 'गौरव सम्मान समारोह 2026' का भव्य आयोजन; हिमाचल प्रदेश के राज्य... NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन,

जालंधर के DC हिमांशु अग्रवाल ने चार्ज संभालने से पहले लिया पिता व ससुर का आशीर्वाद, बताई अपने दिल की बातें,

punjab-jalandhar-new-dc-himanshu-aggarwal-reached-administrative-office-take-charge

.

PTB City न्यूज़ जालंधर : आज यानि गुरवार को जालंधर के नए जिलाधीश के रूप में 2014 बैच के IAS अधिकारी हिमांशु अग्रवाल ने अपना चार्ज संभाल लिया। उन्होंने चार्ज संभालने से पहले अपने पिता और ससुर का आशीर्वाद लिया। हिमांशु अग्रवाल जालंधर के 65वें डीसी बने हैं। चार्ज लेने से पहले पंजाब पुलिस की और से नवनियुक्त डीसी हिमांशु अग्रवाल को गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया।

.

.

IAS हिमांशु अग्रवाल के पदभार संभालने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि जब वह बचपने में थे, तब उन्होंने ठाना था कि वह एक दिन डीसी बनेंगे। आज जब उन्हें पंजाब के एक अहम जिला जालंधर का डीसी बनाया गया तो उन्होंने सबसे पहले अपने पिता और ससुर का आशीर्वाद लिया और चार्ज संभाला। डीसी अग्रवाल ने कहा- मैं एक स्पोर्ट्स पर्सन हूं और जालंधर स्पोर्ट्स का हम है। मुझे बैडमिंटन खेलना अच्छा लगता है। इसलिए जालंधर में जितनी देर भी काम करने को मिलेगा। मैं दिल लगाकर लोगों की सेवा करूंगा।

.

.

DC हिमांशु अग्रवाल ने चार्ज संभालते ही जिले के सभी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मीटिंग की और सभी विभागों का पेंडेंसी को लेकर हाल जाना। हिमांशु अग्रवाल ने कहा- चुनाव आचार संहिता लागू हो चुकी है। इलेक्शन कमिशन द्वारा जैसे जैसे हियादतें दी गई है, वैसे ही पूरे जिले में चुनाव करवाए जाएंगे। शहरवासियों को मतदान के लिए कोई परेशानी न हो, इसे लेकर अधिकारियों को सख्त आदेश दिए गए हैं। साथ ही लोगों से भी सलाह ले जा रही है, जिससे जिले का वोटिंग पर्सनटेज 70 प्रतिशत से ज्यादा किया जा सके।

.

.

डीसी हिमांशु अग्रवाल ने कहा- पिछले साल हुई बारिश और बाढ़ के कारण जिले में किसानों को काफी परेशानियों का सामान करना पड़ा था। किसानों को करोड़ों रुपए का इससे नुकसान हुआ था। प्रशासनिक अधिकारी कोशिश करेंगे कि किसानों के लिए सही और सटीक रणनीति बनाई जाए, जिससे किसानों का नुकसान न हो। मगर ऐसा होता है तो उन्हें उसका मुआवजा दिलवाया जाए। इसे लेकर पहले से ही प्रशासनिक अधिकारी तैयार रहेंगे।

.

.