PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री को मिली जान से मारने की धमकी, मांगी फिरौती, पुलिस ने दर्ज की FIR

himachal-pardesh-district-una-former-minister-virender-kanwar-threatened-with-death-ransom-demanded-case-registered-against-unknown-person

.

.

PTB Big न्यूज़ ऊना : पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र कंवर को अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर जान से मारने और अगवा करने की धमकी दी है। आरोपी ने खुद को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का रहने वाला धर्मेंद्र बताया और फिरौती की मांग की। मांग न मानने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पूर्व मंत्री ने तुरंत इसकी शिकायत ऊना के पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह को दी।

.

.

इसके बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वीरेंद्र कंवर ने बताया कि उनसे 20 से 25 लाख रुपये फिरौती मांगी गई है। फिरौती न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस की तकनीकी टीम कॉल रिकॉर्डिंग, मोबाइल ट्रेसिंग और साइबर सेल की मदद से आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

.

.

आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने की भी कोशिश की है, क्योंकि ट्रू कॉलर पर उसका नाम इरफान खान दिखा, जबकि फोन पर उसने अपना नाम धर्मेंद्र बताया है। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

.