PTB News

Latest news
पंजाब के मंत्री के करीबी 3 दोस्तों की हुई सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौ/त ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਧੂਮ-ਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਧੀਆਂ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਤੀਆਂ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ, जीएनए यूनिवर्सिटी ने पीजी ओरिएंटेशन 2026 का आयोजन किया; लाहौरी ज़ीरा के संस्थापक ने छात्रों को बड़ा ... एचएमवी में महिला सशक्तिकरण की भावना के साथ ‘तियां धियां नाल’ उत्सव का आयोजन किया गया, प्रेम चंद मारकंडा एसडी कॉलेज फॉर वूमेन में हिंदी साहित्य धारा की ओर से बीए तथा बीएड के विद्यार्थियों... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के परिणामों में शानदार प्रदर्... इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया एंटी-रैगिंग सप्ताह, एम्स बिलासपुर के विस्तार के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री जालंधर में हुआ डबल मर्डर, बेटे ने ही कर दिया पिता और पत्नी का बेरहमीं से कत्ल, इलाके में दहशत का माह... Punjab : राशन कार्ड बनवाने वालों के लिए बड़ी मुसीबत, लोग हुए परेशान

जालंधर, नई बारादरी की पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लाखों रुपयों के साथ तीन लोगों को किया गिरफ्तार, हैरान करने वाला निकला मामला

three-people-from-gujarat-staying-in-hotel-m1-in-jalandhar-new-baradari-police-raid-and-recovered-23-lakh-cash

PTB Crime न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जालंधर में पुलिस ने एक होटल में रेड की। वहां का नजारा देख पुलिस भी सन्न रह गई। होटल के रूम नंबर 207 में बैड पर नोट बिखरे थे। होटल के कमरे को पूरे एक महीने के लिए बुक किया गया था। कमरे में तीन लोग ठहरे थे, जिनसे मिलने के लिए लड़कियां भी आती थी। जब पुलिस ने रेड की तो हकीकत सामने आ गई। दरअसर होटल के कमरे से ठगी का खेल चल रहा था।

.

.

पुलिस को कमरे से कुल 23 लाख रुपये कैश, 160 सिम कार्ड, कई एटीएम और बैंक पासबुक भी मिली है। जालंधर के होटल एम-1 कमरा किराये पर लेकर लोगों को ठग रहे तीन नौसरबाजों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस गिरोह का मुख्य किंगपिन भी पकड़ा गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रिंपल डुगडगा, वरुण आंचल और अनिल कुमार है। तीनों आरोपी गुजरात का रहने वाले हैं और 10 दिन से होटल एम-1 में रह रहे थे।

.

.

पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज करके उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार एम-1 होटल में रह रहे गुजरात के राजकोट निवासी रिंपल डुगडगा ने होटल मैनेजर को एक माह तक रूम में ठहरने की बात कही थी। मैनेजर को उसपर शक हुआ और तभी से उस पर नजर रखनी शुरू कर दी। कई दिनों से उसे मिलने अलग-अलग लोग और लड़कियां भी आ रही थी। उनके हाथ में लिफाफे होते थे, जिनमें काफी कैश था।

three-people-from-gujarat-staying-in-hotel-m1-in-jalandhar-new-baradari-police-raid-and-recovered-23-lakh-cash

शक होने पर होटल प्रबंधकों ने पुलिस को सूचना दी तो एसीपी सैंट्रल के नेतृत्व में थाना नई बारादरी के प्रभारी कमलजीत सिंह ने पुलिस टीम के साथ होटल के रूम नंबर 207 में रेड की। जैसे ही पुलिस कमरे में पहुंची तो नजारा देख हैरान रह गई। बैड पर नोट बिखरे हुए थे। कैश इतना था कि पुलिस को पैसे गिनने वाली मशीन मंगवानी पड़ी। गिनने पर वह 23 लाख रुपए निकले। पुलिस को रूम से 160 सिम कार्ड, अलग-अलग बैंकों के एटीएम कार्ड और पासबुक बरामद हुई।

.

.

थाना नई बारादरी के प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि आरोपी लोगों को झांसा देकर उनकी बैंक डिटेल्स लेकर उनके बैंक खाते खाली कर देते थे और फिर वह रकम अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करके ATM कार्ड या फिर पासबुक के जरिये निकलवा लेते थे। आरोपियों ने फर्जी दस्तावेजों पर बैंक खाते भी खुलवा रखे थे। रिंपल डुगडगा के साथ-साथ वरुण आंचल निवासी शहीद बाबा दीप सिंह नगर और अनिल कुमार निवासी मधुबन कॉलोनी को भी गिरफ्तार किया गया है।

.