PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स... सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स का सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत, एच.एम.वी. के स्नातकोत्तर बॉटनी विभाग की छात्राओं ने प्रतिष्ठित PSCST-वित्तपोषित कैपस्टोन प्रोजेक्ट प... हिमाचल : भारी बारिश से करोड़ों की लागत से बना पुल ढहा, इसी साल होना था उद्घाटन CBSE ने भी 12वीं का रिजल्ट किया जारी, 85.20% स्टूडेंट हुए पास पंजाब बोर्ड 12वीं 2026 का रिजल्ट हुआ जारी, 91.46% बच्चों ने मारी बाजी, पंजाब में डबल म-र्डर! सैर कर रहे भाई के सिर में मारी गो/ली, घर जाकर भाभी का भी किया क/त्ल

खालिस्तान समर्थक पन्नू ने हिमाचल प्रदेश की राजधानी में खालिस्तानी झंडा फहराने की दी धमकी,

himachal-pardesh-khalistan-supporter-gurpatwant-singh-pannu-threatens-to-placed-khalistani-flag-in-shimla

.

PTB Big न्यूज़ शिमला : खालिस्तान समर्थक आतंकी गुरुपतवंत सिंह पन्नू ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को अमेरिका से चिट्ठी लिखकर 14 अप्रैल को शिमला में खालिस्तानी झंडा फहराने की धमकी दी है। पन्नू ने झंडा फहराने वाले को 11 लाख रुपए के इनाम का भी ऐलान किया है।

.

.

पन्नू अलगाववादी संगठन सिख फॉर जस्टिस का मुखिया है। यह संगठन अमेरिका से ऑपरेट करता है। पन्नू ने अमेरिका से सीएम सुक्खू को संबोधित पत्र में 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती पर सभी सरकारी समारोह और कार्यRमों पर रोक लगाने की मांग की है। पन्नू ने पत्र में लिखा है कि हिमाचल प्रदेश के सिखों की भावना भगत रविदास जी के प्रति गहरी जुड़ी हुई हैं। 

.

.

ऐसे में हिमाचल सरकार को ऐसे किसी व्यक्ति की जयंती पर समारोह में भाग नहीं लेना चाहिए, जिसने सिखों के जनसंहार की पृष्ठभूमि तैयार की। पन्नू ने संविधान के अनुच्छेद 25 (बी) का पत्र में उल्लेख करते हुए कहा है कि इसमें सिखों को हिंदू का दर्जा दिया गया है। पन्नू का आरोप है कि इससे सिखों को एक अलग धर्म के नाते सरकार के संरक्षण का हक छिन गया।

.

.

पन्नू का यह भी आरोप है कि आंबेडकर के द्वारा बनाए गए इसी संविधान के कारण 1984 में सिख विरोधी दंगे हुए थे। गुरुपतवंत पन्नू ने सीएम सुक्खू को लिखे पत्र में 14 अप्रैल को शिमला में खालिस्तानी झंडा फहराने वाले को 11 लाख रुपए का इनाम देने का भी ऐलान किया है। उसने लिखा है कि यह सिख फॉर जस्टिस की ओर से आंबेडकर के संवैधानिक विश्वासघात का सीधा जवाब है।

Latest News