PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

प्रसिद्ध कॉलेज के प्रोफेसर पर लगे छात्रा के साथ छेड़छाड़ के गंभीर आरोप, FIR दर्ज

himachal-pardesh-fine-art-college-professor-obscene-student-shimla

.

.

PTB Big न्यूज़ शिमला : हिमाचल प्रदेश के शिमला में कॉलेज के एक प्रोफेसर पर छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। आरोपी फाइन आर्ट कॉलेज लोहारब (घणाहट्टी ) शिमला में प्रोफेसर है। कॉलेज की ही छात्रा ने प्रोफेसर पर अश्लील हरकतें करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। साथ ही पुलिस में इसकी शिकायत भी दर्ज कराई है।

.

.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक छात्रा ने फाइन आर्ट कॉलेज के प्रोफेसर पवन कुमार पर छेड़छाड़ करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षक छात्रा के साथ अश्लील हरतकें करता था और उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था।

.

.

वहीं छात्रा कॉलेज में कब से पढ़ाई कर रही है इस बारे में कोई जानकारी नहीं है, आरोपी प्रोफेसर कब से छात्रा को परेशान कर रहा है इस बात की भी पुष्टि नहीं हो सकी है। उधर पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कॉलेज छात्रा की शिकायत पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ भारतीय न्याय सहिंता की धारा 354 , 354 ए और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। और मामले में आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

.

.