PTB News

Latest news
पंजाब : 450 करोड़ की पकड़ी ड्रग्स, 64 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर किये गिरफ्तार, DGP गौरव यादव, डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों सहित साइकिलोथान में लिया हिस्सा, जिला वासियों से की नशे के खिलाफ एकजुट ... कैबिनेट ने दी 1000 पुलिस कॉस्टेबल भर्ती को मंजूरी, देश की सबसे बड़ी कंपनी TCS के कर्मचार‍ियों पर लगे गंभीर इल्जाम, दर्ज हुई 9 FIR, जाने पूरा मामला, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्रा ने GNDU में पहला स्थान हासिल किया, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੈਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ ਲੈਕਚਰ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की छात्रा सिमरनप्रीत कौर ने ASMITA अंडर-13 नेशनल फुटबॉल लीग सेमी... पंजाब में स्कूल टीचर पर फेंका एड्सग्रस्त भांजे ने तेजाब, चेहरा झुलसा, 2 बच्चे भी आए चपेट में, जालंधर के Swami Sant Dass Public School में छात्रों में हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियारों से किया हमला,... NSA हटने के बावजूद! हाईकोर्ट ने दिया जेल में बंद सांसद अमृतपाल को लेकर बड़ा आदेश

पत्रकार को 80,000 रुपये रिश्वत लेते हुए पुलिस ने रंगे हाथों दबोचा,

journalist-sunil-hazari-sent-to-jail-case-extortion-nagpur-rto-broker

.

.

अखबार में नाम नहीं छापने के एवज में 8 लाख में हुआ था सौदा,

PTB Big न्यूज़ नागपुर : आरटीओ में चल रहे घोटाले में अखबार में नाम नहीं छापने के एवज में वसूली कर रहे पत्रकार सुनील हजारी (44) को सदर पुलिस ने रंगेहाथ दबोचा था। 2 दिन की पुलिस हिरासत के बाद रविवार को दोबारा उसे न्यायालय में पेश किया गया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस ने बाबा दीपसिंहनगर निवासी धनराज उर्फ टीटू साधुराम शर्मा (55) की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। शर्मा आरटीओ में दलाल हैं।

.

journalist-sunil-hazari-sent-to-jail-case-extortion-nagpur-rto-broker

.

अरुणाचल प्रदेश से चोरी हुए ट्रकों को नागपुर लाया गया था। यहां ट्रकों के चेचिस नंबर बदलकर आरटीओ दलालों और अधिकारियों की मदद से फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए। बाद में चोरी के ट्रक मुंबई, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में बेचे गए थे। मार्च महीने में मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस रैकेट का भंडाफोड़ किया था। हजारी को इस मामले में दलाल शर्मा की भूमिका होने का पता चला। उसने एक व्यक्ति के माध्यम से शर्मा को अखबार में नाम छापने की धमकी देकर 10 लाख रुपये मांगे। बाद में 7 लाख रुपये लेना स्वीकार किया।

.

.

बीते बुधवार को शर्मा ने मेडिकल चौक पर हजारी को 1 लाख रुपये दिए। दूसरी किस्त के लिए वीसीए स्टेडियम परिसर में स्थित आइसक्रीम पार्लर में मिलने बुलाया। हजारी को शर्मा से 80,000 रुपये लेते रंगेहाथ दबोचा गया। 2 दिन की हिरासत में पुलिस ने सबूत इकट्ठा किए और कुछ संबंधित लोगों से भी पूछताछ की। रविवार को पुलिस ने हजारी को न्यायालय में पेश कर जेल कस्टडी में भेजने का निवेदन किया। न्यायालय ने उसे जेल रवाना कर दिया है।

.

.

Latest News