PTB News

Latest news
पंजाब : 450 करोड़ की पकड़ी ड्रग्स, 64 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर किये गिरफ्तार, DGP गौरव यादव, डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों सहित साइकिलोथान में लिया हिस्सा, जिला वासियों से की नशे के खिलाफ एकजुट ... कैबिनेट ने दी 1000 पुलिस कॉस्टेबल भर्ती को मंजूरी, देश की सबसे बड़ी कंपनी TCS के कर्मचार‍ियों पर लगे गंभीर इल्जाम, दर्ज हुई 9 FIR, जाने पूरा मामला, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्रा ने GNDU में पहला स्थान हासिल किया, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੈਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ ਲੈਕਚਰ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की छात्रा सिमरनप्रीत कौर ने ASMITA अंडर-13 नेशनल फुटबॉल लीग सेमी... पंजाब में स्कूल टीचर पर फेंका एड्सग्रस्त भांजे ने तेजाब, चेहरा झुलसा, 2 बच्चे भी आए चपेट में, जालंधर के Swami Sant Dass Public School में छात्रों में हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियारों से किया हमला,... NSA हटने के बावजूद! हाईकोर्ट ने दिया जेल में बंद सांसद अमृतपाल को लेकर बड़ा आदेश

जालंधर : एक्साइज विभाग ने होटल, बार और पब मालिकों को जारी किए सख्त निर्देश,

important-news-excise-department-issued-strict-instructions-to-hotel

PTB Big न्यूज़ जालंधर : एक्साइज विभाग द्वारा होटल, बार व पब मालिकों को विभागीय हिदायतों की पालना करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं और नाबालिगों को शराब व बीयर न परोसने संबंधी सख्ती अपनाने को कहा गया है। इसी संबंध में एक्साइज विभाग द्वारा मीटिंग बुलाई गई जिसमें बार, होटल व पबों के संचालकों को हिदायतें दी गई है कि बियर की

.

.

एक्सपायरी के प्रति ध्यान दिया जाए और एक्सपायर होने पर बियर न परोसी जाए। मीटिंग में दो-टूक कहा गया है कि यदि कोई भी संचालक एक्सपायरी बियर बेचता हुआ पकड़ा गया तो उसके खिलाफ बनती विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह से नाबालिगों को शराब व बियर बेचने पर पूर्ण पाबंदी लगाने को कहा गया है, ऐसे होने की सूरत में सख्त कदम उठाने संबंधी बताया गया है।

.

.

ग्राहकों की सुविधा के लिए बार मालिकों को हिदायतों दी गई है कि वह शराब की मात्रा जांच करने वाला एल्कोमीटर रखें और ग्राहक की मांग होने पर एल्कोमीटर उपलब्ध करवाएं। शराब की जांच करने का सभी ग्राहकों को अधिकार है और वह एल्कोमीटर की मांग करके शराब की मात्रा की जांच कर सकते हैं। वहीं बाहरी राज्यों की शराब न बेचने संबंधी कानून को सख्ती से लागू करने को कहा गया है।

.

.

इसी तरह से बार इत्यादि में शराब पीकर गाड़ी न चलाने व शराब के दुष्प्रभावों वाला स्लोग्लन लगाने को कहा गया है। इस मीटिंग में असिस्टैंट कमिश्नर (ए.सी.) नवजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई इस मीटिंग में विभागीय अधिकारी जसपाल सिंह संधू, हरप्रीत सिंह कंग, सुनील गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

.

.

Latest News