PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

जालंधर उपचुनाव में बड़ी बाजी मारने वाले मोहिंदर भगत ने आज चंडीगढ़ में ली शपथ, मुख्यमंत्री भगवंत मान भी रहे मौजूद,

punjab-jalandhar-west-mla-mohinder-bhagat-took-oath-today-in-chandigarh

.

PTB Political न्यूज़ जालंधर / चंडीगढ़ : जालंधर वेस्ट सीट से विधानसभा उप-चुनाव जीतने वाले मोहिंदर भगत को आज सरकार ने चंडीगढ़ में विधायक पद की शपथ दिलाई। उन्होंने चंडीगढ़ पहुंचकर शपथ ग्रहण की। सरकार ने इसके लिए गवर्नर हाउस से समय मांगा था, तो उन्हें आज का समय दिया गया था। जल्द मोहिंदर भगत को मंत्री के तौर पर नवाजा जाएगा। उन्हें स्पोर्ट्स मंत्री बनाया जा सकता है।

.

.

आपको यह भी बता दें कि गुरमीत मीत हेयर ने लोकसभा चुनाव जीतने के बाद मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद उनकी जगह पर कोई नया मंत्री नहीं बनाया गया था। अब भगत को स्पोर्ट्स मंत्री बनाया जाएगा। शपथ से पहले भगत ने सीएम मान से अपने परिवार के साथ मुलाकात की थी। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह ये भी है कि जिस हलके से भगत चुनाव जीते हैं, वह उत्तर भारत का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स हब माना जाता है।

.

.

वेस्ट हलके में ही सबसे बड़ी स्पोर्ट्स मार्किट और फैक्ट्रियां हैं। ऐसे में सरकार स्पोर्ट्स मंत्री जालंधर से ही बनाना चाहती। उसी कुर्सी के लिए मोहिंदर भगत के पुख्ता कोई उम्मीदवार नहीं हो सकता था। जालंधर उप चुनाव के वक्त CM भगवंत मान ने भी वादा किया था कि जालंधर वेस्ट वाले CM मोहिंदर भगत को एक सीढ़ी चढ़ा दें, दूसरी सीढ़ी वह खुद चढ़ा देंगे। 

.

.

यहां सीएम मान के कहने का मकसद मोहिंदर भगत को मंत्री बनाने से जोड़ा गया। जालंधर अर्बन से आप सरकार में फिलहाल कोई मंत्री नहीं है, हालांकि जालंधर जिले की करतारपुर सीट से विधायक बलकार सिंह जरूर सरकार में मंत्री हैं।

.