PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

पंजाब : गुरुद्वारा साहिब के लंगर हॉल में चली दो पक्षों में तलवारें, फैली सनसनी,

dispute-in-langar-hall-of-gurdwara-takht-sri-kesgarh-sahib-sri-anandpur-sahib-punjab

.

PTB Big न्यूज़ श्री आनंदपुर साहिब : तख्त श्री केसगढ़ साहिब के लंगर हॉल में लंगर वरता रहे शिरोमणि कमेटी के कर्मचारियों पर कल निहंग बाणे में आए 5 व्यक्तियों ने हमला कर दिया, जिसमें 3 कर्मचारी घायल हो गए। उन्हें स्थानीय भाई जैताजी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं इस घटना से सनसनी फैल गई। तख्त श्री केसगढ़ साहिब के मैनेजर मलकीत सिंह ने बताया

.

.

कि कल देर शाम कम-से-कम 5 व्यक्ति जो निहंग बाणा पहने हुए थे, लंगर हॉल में आए और सेवादारों के साथ बहस करने लगे। जब सेवादारों ने उन्हें बहस करने से रोका और कहा कि तख्त साहिब एक धार्मिक स्थान है और श्रद्धालु लंगर छक रहे हैं इसलिए शांति से बात करें। उन्होंने बताया कि सेवादारों के साथ बहस करने के बाद उक्त व्यक्तियों ने लंगर में सेवा कर

.

.

रहे कर्मचारियों पर खंडा व कृपाण से हमला कर दिया। इस हमले में शिरोमणि कमेटी के 3 कर्मचारी मक्खन सिंह, रतन सिंह और भगवंत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सेवादारों ने तुरंत तीनों घायल कर्मचारियों को स्थानीय भाई जैताजी सिविल अस्पताल पहुंचाया। मैनेजर मलकीत सिंह ने बताया कि इस घटना की सारी जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गई है।

.

.

इस संबंध में चौकी प्रभारी सब-इंस्पैक्टर गुरमुख सिंह ने बताया कि इस हमले के कथित आरोपी दिलीप सिंह पुत्र जसवीर सिंह निवासी अमृतसर, अमनदीप सिंह पुत्र सुरिंदर सिंह निवासी गुरदासपुर और हरमनदीप सिंह पुत्र मनजीत सिंह निवासी पिपली साहिब नजदीक को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी 2 हमलावरों की तलाश की जा रही है।

.