PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

सेंसेक्स 80,910 और निफ्टी ने 24,678 का ऑल-टाइम हाई बनाया, इस सेक्टर में आई सबसे ज्यादा गिरावट,

business-sensex-fell-more-than-200-points-share-market-today

.

PTB Business न्यूज़ मुंबई : शेयर बाजार ने आज यानी 18 जुलाई को लगातार दूसरे कारोबारी दिन ऑल टाइम हाई बनाया है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 80,910 और निफ्टी ने 24,678 का स्तर छुआ। हालांकि, अभी सेंसेक्स करीब 200 अंक की गिरावट के साथ 80,510 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में भी करीब 80 अंक की गिरावट है। ये 24,530 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

.

.

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में गिरावट और 9 में तेजी देखने को मिल रही है। मीडिया सेक्टर में सबसे ज्यादा 3.81% की गिरावट है। इससे पहले मंगलवार को भी बाजार ने ऑल टाइम हाई बनाया था। वहीं कल यानी बुधवार को मुहर्रम की छुट्टी पर बाजार बंद था। एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। जापान के निक्केई इंडेक्स में 1.99% और चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.41% की गिरावट है।

.

हांगकांग के हैंगसेंग में 0.05% में 0.05% की तेजी है। बुधवार को अमेरिकी बाजार में तेजी देखने को मिली थी। डाओ जोंस 243 (0.59%) अंक चढ़कर 41,198 पर बंद हुआ था। वहीं NASDAQ 512 (2.77%) अंक बढ़कर 17,996 पर बंद हुआ था। HDFC बैंक, रिलायंस, एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनीलिवर, ICICI बैंक और बजाज फाइनेंस बाजार को नीचे खींच रहे हैं। वहीं इंफोसिस, TCS, एक्सिस बैंक, सनफार्मा और SBI बाजार को ऊपर खींच रहे हैं।

.

.

सनस्टार लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO 19 जुलाई को ओपन होगा। निवेशक इस इश्यू के लिए 23 जुलाई तक बिडिंग कर सकेंगे। 26 जुलाई को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के शेयर लिस्ट होंगे। इस इश्यू का प्राइस बैंड रस.90-Rs. 95 है। रिटेल निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 150 शेयर्स के लिए बिडिंग कर सकते हैं। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड Rs.95 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं,

.

.

तो इसके लिए Rs.14,250 इन्वेस्ट करने होंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें इससे पहले मंगलवार यानी 16 जुलाई को बाजार ने ऑल टाइम हाई बनाया था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 80,898 और निफ्टी ने 24,661 का हाई बनाया था। इसके बाद बाजार थोड़ा नीचे आया और सेंसेक्स 51 अंक की तेजी के साथ 80,716 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 26 अंक की तेजी रही। ये 24,613 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं कल यानी बुधवार को मुहर्रम की छुट्टी के चलते आज शेयर बाजार बंद था।