PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

बड़ी ख़बर : पूर्व फौजी ने काटा मां और भाई-भाभी का गला, दो मासूमों पर भी किया कातिलाना हमला,

former-soldier-five-members-of-family-murdered-in-narayangarh-of-ambala

.

PTB Crime न्यूज़ अंबाला : अंबाला के नारायणगढ़ में जमीन विवाद को लेकर देर रात पूर्व फौजी ने घर में कत्लेआम मचा दिया। नारायणगढ़ के पीर माजरी रतोर गांव में जमीन विवाद के चलते फौजी भूषण ने अपने भाई, भाभी, छह माह के भतीजे, 5 साल की भतीजी और मां की गला रेत कर हत्या कर दी। आरोपी ने हत्या करने के बाद शवों को जलाने का भी प्रयास किया।

.

.

आरोपी के पिता ओम प्रकाश ने उसका विरोध किया तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। भाई की एक बेटी गंभीर रूप से घायल है। हत्याकांड के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मृतकों की पहचान 35 वर्षीय हरीश, उसकी पत्नी 32 वर्षीय सोनिया, मां 65 वर्षीय सरोपी, बेटी पांच वर्षीय यशिका और बेटे 6 माह के मयंक के रूप में हुई। घायल पिता ओम प्रकाश नारायणगढ़ के नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन है

.

.

जबकि मृतक की एक बेटी को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया है। नारायणगढ़ पुलिस ने सभी के शवों को छावनी नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। हत्याकांड की सूचना पाकर रात 3 बजे ही पुलिस अधीक्षक अंबाला सुरेंद्र सिंह भौरिया मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। साथ ही हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया है। जो जगह-जगह दबिश दे रही है।

.

.

बताया जाता है कि दोनों भाइयों की दो एकड़ जमीन थी। इसी पर रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। कई बाद दोनों भाईयों में इसको लेकर पहले बहस भी हुई थी। आरोपी उसी की रंजिश रखे हुआ था और इसी रंजिश में उसने भाई, मां सहित भतीजी, भतीजे व भाभी की हत्या कर दी।

.