PTB News

Latest news
पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार UPI से लेकर गैस सिलेंडर व गाड़ियों की कीमत तक, आज से हुए बड़े बदलाव, IPL फाइनल के बाद, गुजरात टाइटंस की बस में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी जालंधर सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप-बेटे पर किया GYM मालिक ने साथियों सहित हमला स्मार्ट पुलिसिंग! E-Challan प्रणाली की हुई शुरुआत DGP पंजाब ने की समीक्षा

हिमाचल विधानसभा में तीन नवनिर्वाचित विधायकों ने ली शपथ, शपथ लेने के बाद किसने कहा जय शंकर महादेव,

three-mlas-including-cm-sukhus-wife-kamlesh-thakur-oath-ceremony-in-himachal-assembly

.

.

PTB Big न्यूज़ शिमला : आज यानि सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर सहित तीन नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ले ली है। विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। विधानसभा स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने विधानसभा के सदन सभागार में शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर,

.

.

विधायक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए। मुख्यमंत्री सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर देहरा से चुनाव जीती हैं। इसी तरह से नालागढ़ विधानसभ सीट से हरदीप सिंह चुनाव जीतकर पहली बार विधायक बने हैं। हमीरपुर विधानसभा सीट पर आशीष शर्मा भाजपा टिकट पर चुनाव जीतने के बाद दूसरी बार विधायक पद की शपथ ली। शपथ लेने के बाद हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा बोले जय शंकर महादेव।

.

.

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में अभी तक सदस्यों की संख्या 65 थी। सोमवार को तीन नवनिर्वाचित विधायकों द्वारा शपथ लेने के बाद सदस्यों की संख्या 68 गई। इनमें कांग्रेस के 40 और बीजेपी के 28 विधायक हैं। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बहुमत के लिए 35 का आंकड़ा चाहिए। कांग्रेस के पास विधानसभा में स्पष्ट बहुमत से पांच संख्या ज्यादा है। अब सुक्खू सरकार बिल्कुल सुरक्षित मानी जा सकती है।

.

.

Latest News