PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब द्वारा पहले इंटर स्कूल डे-नाइट फुटसल चैंपियनशिप का आयोजन,

innocent-hearts-sports-hub-organised-the-first-inter-school-day-night-futsal-championship

.

PTB News “शिक्षा” : इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब लोहारां द्वारा पहले इंटर स्कूल डे-नाइट फुटसल चैंपियनशिप का आयोजन इनोसेंट हार्ट्स लोहारां कैम्पस में किया गया। इस तरह की चैंपियनशिप जालंधर में पहली बार आयोजित की गई है। फुटसल पाँच खिलाड़ियों की दो टीमों के बीच खेला जाता है।

.

.

19 व 20 जुलाई को इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों की अंडर-14 ,अंडर-17 लड़कों की टीमों ने भाग लिया। 19 जुलाई को सेमीफाइनल तथा 20 जुलाई को फाइनल मैच खेले गए, जिसमें अंडर-14 वर्ग में ग्रीन मॉडल टाऊन की टीम ने ने गोल्ड मेडल तथा कैंट जंडियाला रोड की टीम ने सिल्वर मेडल जीता। अंडर-17 वर्ग में लोहारां की टीम ने गोल्ड तथा ग्रीन मॉडल टाऊन की टीम ने सिल्वर मेडल जीता।

.

विजेता टीम को डॉ. रोहन बौरी (डायरेक्टर इनोसेंट हार्ट्स आई सेंटर) तथा डॉ. पलक बौरी (डायरेक्टर सीएसआर) ने उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी तथा उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया‌‌। इस अवसर पर इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप के चेयरमैन डॉ.अनूप बौरी, श्रीमती शैली बौरी (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर स्कूल्स), श्रीमती आराधना बौरी (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर कॉलेजिस), डॉ. रोहन बौरी (डायरेक्टर इनोसेंट हार्ट्स आई सेंटर), डॉ.पलक गुप्ता बौरी (डायरेक्टर सीएसआर) उपस्थित थे।

.

.

श्री राजीव पालीवाल (डिप्टी डायरेक्टर स्पोर्ट्स तथा प्रिंसिपल ग्रीन मॉडल टाऊन) ने खिलाड़ियों को बधाई थी तथा पाँचों स्कूलों के स्पोर्ट्स टीचर्स व खिलाड़ियों की अभिभावकों का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि लोहारा में चलाया जा रहा रिजल्ट स्पोर्ट्स हब में इंटरनेशनल लेवल पर 10 मीटर शूटिंग रेंज, एंटी स्किट बास्केटबॉल कोर्ट, बॉक्स क्रिकेट, बॉक्स फुटबॉल, क्रिकेट,मार्शल आर्ट, टेबल टेनिस आदि खेलों में सुबह-शाम प्रशिक्षित कोचों की व्यवस्था की गई है।

.

.