PTB News

Latest news
23 वर्षों की गौरवशाली यात्रा में ब्रिटिश ओलिविया स्कूल ने विश्व को दिए 2 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, स्था... पी सी एम एस कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने एम एस सी फैशन डिजाइनिंग सेमेस्टर-I के नतीजों में शानदार प्रदर... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਅੰਤਰ ਕਾਲਜ ਮੁਕਾਬਲੇ, ਟੈਲੇਂਟ ਕਾਰਨੀਵਲ, ਵਿੱਚ ਕੀਤਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ आईवी वर्ल्ड स्कूल में विश्व पुस्तक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, प्रेसिजन एंड प्वाइज़: इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब लोहारां में इंटर-स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 का ... एच.एम.वी. ने डायमंड नाइट 2026 का आयोजन पूरे उत्साह के साथ किया, पंजाब : माचिस से खेलते-खेलते आग की चपेट में आई 3 साल की बच्ची, झुलसी, तड़पती रही 6 घंटे, पंजाब से बड़ी ख़बर! 2 दिन के पुलिस रिमांड पर सांसद अमृतपाल सिंह, हुई पेशी, स्कूलों को फिर से मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के जज पर हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन, आपत्तिजनक वीडियो से जुड़ा है मामला,

के.एम.वी. में पवित्र हवन यज्ञ के साथ सैशन 2024-25 की हुई शुरूआत,

kmv-commences-new-academic-session-2024-25-with-pious-havan

.

के.एम.वी. सफलता के नए आयाम स्थापित करने एवं विकास पथ पर निरंतर चलते रहने में सदा अग्रणी: प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी

PTB News “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनामस संस्था, कन्या महाविद्यालय, जालन्धर में हवन यज्ञ के आयोजन के साथ नए अकादमिक सत्र 2024-25 का शुभ आरम्भ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी एवं समूह प्राध्यापकों और छात्राओं ने शिरकत की।

.

.

पवित्र मंत्र उच्चारण के साथ-साथ सर्व शक्तिमान एवं सर्व व्यापक परमात्मा के प्रति नतमस्तक होते हुए हवन में अहुतियां डाल सभी ने विद्यालय, छात्राओं, मानवता एवं सम्पूर्ण विश्व के कल्याण एवं विकास की कामना की। हवन की समाप्ति उपरांत मैडम प्रिंसीपल ने इस अवसर पर सम्बोधित होते हुए सभी नई छात्राओं का स्वागत किया

.

और कहा कि इस नए सत्र के दौरान अनेक नई चुनौतियां होंगी परन्तु समूह कन्या महाविद्यालय परिवार अपनी समूहिक प्रयत्नों के साथ प्रत्येक परिस्थिती को पार करते हुए निरंतर आगे बढक़र और सफलता हासिलकर अपनी परम्परा को दिन-प्रतिदिन बरकरार रखेगा।

.

.

आगे बात करते हुए उन्होंने कहा कि आटोनॉमस दर्जा प्राप्त कर विद्यालय द्वारा सलेबस को 21वी सदी की जरूरत के अनुरूप अपग्रेड करते हुए विकासमई एवं गुणवत्ता पर आधारित शिक्षा छात्राओं को प्रदान करने में बाकी शिक्षा संस्थाओं के लिए के.एम.वी. अपने आपको एक रोल मॉडल के रूप में स्थापित कर चुका है।

.

इसके साथ ही उन्होंने इस हवन यज्ञ के सफल आयोजन के लिए डॉ. नीरज शर्मा, अध्यक्षा, संस्कृत विभाग के द्वारा किए गए प्रयत्यों की प्रसंशा की। इसके इलावा इस अवसर पर विद्यालय के पोस्ट ग्रैजुएट डिपार्टमैंट आफ म्युजिक के द्वारा भजन भी गाए गए।

.

Latest News