PTB News

Latest news
पंजाब के मंत्री के करीबी 3 दोस्तों की हुई सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौ/त ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਧੂਮ-ਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਧੀਆਂ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਤੀਆਂ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ, जीएनए यूनिवर्सिटी ने पीजी ओरिएंटेशन 2026 का आयोजन किया; लाहौरी ज़ीरा के संस्थापक ने छात्रों को बड़ा ... एचएमवी में महिला सशक्तिकरण की भावना के साथ ‘तियां धियां नाल’ उत्सव का आयोजन किया गया, प्रेम चंद मारकंडा एसडी कॉलेज फॉर वूमेन में हिंदी साहित्य धारा की ओर से बीए तथा बीएड के विद्यार्थियों... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के परिणामों में शानदार प्रदर्... इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया एंटी-रैगिंग सप्ताह, एम्स बिलासपुर के विस्तार के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री जालंधर में हुआ डबल मर्डर, बेटे ने ही कर दिया पिता और पत्नी का बेरहमीं से कत्ल, इलाके में दहशत का माह... Punjab : राशन कार्ड बनवाने वालों के लिए बड़ी मुसीबत, लोग हुए परेशान

सरकार का बड़ा एक्शन, SP को किया सस्पेंड, जाने मामला,

himachal-pradesh-shimla-sp-rajesh-verma-suspended-by-sukhu-government

.

.

PTB Big न्यूज़ शिमला : हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार ने शिमला में संचार एवं तकनीकी सेवाएं विभाग में तैनात एसपी राजेश वर्मा को निलंबित कर दिया है। सुक्खू सरकार के गृह विभाग ने यह कार्रवाई उनके खिलाफ चल रही विभागीय अनुशासनात्मक कार्यवाही को देखते हुए की गई है इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। आदेश के अनुसार, केंद्रीय सिविल सेवा नियम, 1965 के तहत एसपी राजेश वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

.

himachal pradesh shimla sp rajesh verma suspended by sukhu government

.

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय पुलिस मुख्यालय, शिमला निर्धारित रहेगा। इस अवधि में वे डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस, हिमाचल प्रदेश की पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। फिलहाल, यह आदेश राज्य के मुख्य सचिव संजय गुप्ता की ओर से जारी किए गए हैं। वहीं, संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए

.

himachal pradesh shimla sp rajesh verma suspended by sukhu government

.

आदेश की प्रतियां भेज दी गई हैं। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में सरकार की ओर से एसपी रैंक के अधिकारी की संस्पेशन के मामले कम देखने को मिलते हैं। इससे पहले, कुल्लू में थप्पड़कांड में एसपी गौरव सिंह को सस्पेंड किया गया था। वहीं, कोटखाई गुड़िया कांड में दोषी करार आईजी जहूर जैदी को भी गिरफ्तारी के बाद सरकार ने सस्पेंड किया था।

.

.