PTB News

Latest news
पंजाब : बिजली संकट के बाद पावरकॉम के CMD बसंत गर्ग को हटा की गई गुरकीरत किरपाल की तैनाती पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी के साथ ही सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 100 रुपए की मिलेगी सीधे सब्सिडी पंजाब : 6 हथियारबंद बदमाशों ने सब्जी बिक्रेता की काटी उंगलियां, बस ड्राइवर के मुंह पर मारे बंदूक की ... कॉकरोच पार्टी के संस्थापक ने फिर किया आंदोलन शुरू करने का ऐलान GNA University में स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (SIH) 2026 के लिए आंतरिक हैकाथॉन का आयोजन पंजाब : पंजाबी सिंगर के घर हुई ताबड़/तोड़ फायरिंग, 7-8 राउंड किये हम/लाव/रों ने फा/यर बड़ी ख़बर : पूर्व मुख्यमंत्री ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, जाने बड़ी वजह पंजाब पुलिस में तैनात ASI को सिर में मा/री गो/ली, घायल हालत में खुद बाइक चलाकर पहुंचा थाने दो स्कूलों में लगी भीषण आग, 26 छात्रों की हुई दर्दनाक मौत Gold and Silver की कीमतों में आई भारी गिरावट

Indigo Airlines में सफर करने वालों के लिए बड़ी ख़बर, यात्री हुए परेशान

indigo-cancels-over-150-flights-today-passengers-suffer-due-to-crew-shortage-and-bad-weather-ptb-big-news

.

.

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : इंडिगो एयरलाइन इस समय एक बड़े ऑपरेशनल दिक्कतों से गुजर रही है। आज लगातार तीसरे दिन भी देश भर के कई एयरपोर्ट पर कई उड़ानों को रद करने की सूचना है। इससे पहले मंगलवार और बुधवार को 200 से अधिक उड़ानों को रद किया गया था, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की कई उड़ानें दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और दूसरे शहरों में ठप पड़ी हैं।

.

.

कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आज दिल्ली से रवाना होने वाली 30 से अधिक उड़ानों को इंडिगों ने रद कर दिया है। हालांकि, इसके पीछे के वजह के बारे में कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आ सकी है। हैदराबाद में भी करीब 33 फ्लाइट्स कैंसिल हुईं। मुंबई एयरपोर्ट पर भी कई फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गईं। देश भर में इंडिगो ने आज करीब 170 से अधिक उड़ानों को रद किया है। हालांकि, इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

.

.

बता दें कि इंडिगो प्रतिदिन 22000 से अधिक विमानों को ऑपरेट करता है। हालांकि, पिछले 3 दिनों से लगातार बड़ी संख्या में रद हो रही उड़ानों को लेकर कंपनी ने यात्रियों से माफी मांगी है। बुधवार को एक आधिकारिक बयान में इंडिगो ने कहा कि तकनीकी दिक्कतों, सर्दी के मौसम से जुड़े शेड्यूल में बदलाव, खराब मौसम, एविएशन सिस्टम में बढ़ी भीड़ और फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन्स के कारण हमारे ऑपरेशन पर इतना बुरा असर पड़ा कि हमें कई उड़ानों रद करना पड़ रहा है।

.

.