PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

खालिस्तानी समर्थकों को उन्हीं के स्टाइल में दिया एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट के नेता जवाब,

himachal-pradesh-shimla-tit-for-tat-khalistani-flag-burned-in-shimla-bharat-mata-posters-on-punjab-roadways-buses-vireash-shandilya-national-president-of-anti-terrorist-front-india

हिमाचल में पंजाब रोडवेज की बसें रोक कर लगाए ‘भारत माता’ के पोस्टर, सिख ड्राइवर को कहा Thanks,

हिंदू–सिक्ख को लड़वाने की साजिश रचने वालों के मंसूबे किये जायेंगे नाकाम,

PTB Big न्यूज़ शिमला : हिमाचल प्रदेश और खालिस्तानी नेता भिंडरावाला के समर्थकों के बीच चल रहे विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। पंजाब के अमृतसर में शनिवार को बस स्डैंड पर हिमाचल की बसों के शीशे तोड़े गए और खिलास्तान लिखा गया। अब हिमाचल के शिमला में इस पर प्रतिक्रिया मिली है। हरियाणा के अंबाला से आए एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट के नेता वीरेश शांडिल्य ने शिमला के बस स्टैंड में खालिस्तानियों का झंडा फूंका और पंजाब रोडवेज की बसों पर भारत माता के पोस्टर लगाए हैं। यानी खालिस्तानी समर्थकों को उनकी की भाषा में जवाब दिया गया है।

.

जानकारी के अनुसार, वीरेश शांडिल ने शिमला में खालिस्तानियों की झंडा फूंक का आह्वान किया और वह शनिवार को इस कड़ी में शिमला के न्यू बस स्टैंड पहुंचे थे। उन्होंने पंजाब रोडवेज की बस रोककर प्रदर्शन और बस के भीतर जाकर भी नारेबाजी की। वीरेश शांडिल्य ने बस ड्राइवर को अपना फोन नंबर भी दिया और बसों के फ्रंट में पोस्टर लगाए। एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य के साथ आए लोगों ने भी पंजाब रोडवेज की बस में भारत माता के पोस्टर और खालिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। उधर, इस दौरान बस स्डैंट पर अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी।

.

.

यही नहीं इस दौरान एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने सिख बस ड्राइवर को थेंकियु कहते हुए अपना नंबर दिया और कहा कि अगर कोई आपको रास्ते में रोके तो हमें तुरंत फ़ोन पर बता देना। राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि आज मुद्दा हिमाचल की शांति को भंग करने का है और आज डिप्टी सीएम को ज्ञापन दिया जाएगा, साथ ही सर्वदलीय बैठक की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू सभी दलों के साथ बैठक करें और सदन में प्रस्ताव पारित करें कि जरनैल सिंह भिंडरावाला आतंकवादी था।

.

भिंडरावाला ने गुरुद्वारा साहिब की पवित्रता भंग की थी। उन्होंने कहा कि भिंडरावाला के पोस्टर लगाने के पीछे गहरी साजिश है और हिमाचल की शांति को भंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि खालिस्तानियों के खिलाफ हथियार उठाने की जरूरत पड़ी तो उठाएंगे। क्योंकि हिंदू–सिक्ख को लड़वाने की साजिश की जा रही है। पंजाब के अंदर जहर पैदा किया जा रहा है और इसके खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। शांडिल ने कहा कि खालिस्तानियों के खिलाफ हथियार उठाने की जरूरत पड़ी तो उठाएंगे, क्योंकि हिंदू–सिक्ख को लड़वाने की साजिश की जा रही है। पंजाब के अंदर जहर पैदा किया जा रहा है और इसके खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

.

.

उन्होंने हिमाचल के सीएम से पूछा कि हिमाचल के डीजीपी से पूछें कि भिंडरावाला के समर्थकों को बॉर्डर पर क्यों नहीं रोका जाएगा। यदि पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 370 खत्म कर सकते हैं तो बबर खालसा के आतंकवादियों को भी खत्म करें। वीरेंश ने सवाल किय का आतंकवादी को संत किसने कहा और खालिस्तानी समर्थकों को कनाडा से फंडिंग हो रही है, ये पाकिस्तान के एजेंट हैं। खालिस्तानी समर्थक पूरे देश में आतंक फैला रहे हैं। उधर, दिल्ली दौरे पर गए सीएम सुक्खू ने कहा कि बसों की पंजाब में तोड़फोड़ को लेकर सीएम भगवंत मन से बात की है और जल्द इसका हल निकालेंगे।

.