PTB News

Latest news
खान सर व उनके दोनों बॉडीगार्ड्स को लेकर कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला भयानक हादसा! महिला टीचर सहित 3 की हुई मौ/त, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार मानवता शर्मसार : 3 साल की मासूम से व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, 1 लाख का जुर्माना व शराब-मांस पार्टी कर... पुलिस बैंड प्रभारी को किया सस्पेंड, फेसबुक से कर रहा था कमाई पंजाब पुलिस के बाद वकीलों ने की लेफ्टिनेंट कर्नल के साथ मारपीट, रीढ़ की हड्डी में आई गंभीर चोट, CCTV... सुप्रीम कोर्ट में हंगामा करने वाले याचिकाकर्ता पर नहीं होगी कार्रवाई, CJI ने दिए निर्देश, जानें वजह पंजाब! दाना मंडी में चली एक साथ 100 राउंड गो/लियां, 2 गुट आपस में भिड़े, पंच की हुई मौ/त, सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, जालंधर के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी रिजल्ट में चमकाया परचम, पंजाब! प्रवासी दंपती ने किया किराया मांगने गए मकान मालिक पर कातिलाना हमला, सिर पर आईं चोटें, हालत गं... हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आए 6 सिख यात्रियों ने हाथों में पहने लोहे के कड़ों से 2 युवकों का फोड़ सि...

हिमाचल! भारी बारिश ने मचाया कहर, कई गाड़ियां दबी, 49 सड़कें और 127 बिजली ट्रांसफॉर्मर हुए बंद, ऑरेंज अलर्ट जारी

himachal pradesh weather heavy rain orange alert shimla mandi manal

PTB Big न्यूज़ शिमला : हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिला में बीती रात भारी बारिश हुई। किन्नौर के चोलिंग में तेज बारिश के बाद मलबा नेशनल हाईवे पर आ गया। इसमें दो गाड़ियां दब गईं। इससे हाईवे वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया। PWD की मशीनरी सड़क बहाली में जुटी है। किन्नौर के ही रिब्बा गांव में भी सुबह तीन बजे फ्लैश फ्लड से लोग घबरा गए। कुछ लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और कुछ गाड़ियां निकालने लगे।

.

.

राज्य में बीते दो दिनों के दौरान नॉर्मल से 211 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है। अगले छह दिन भी बारिश से राहत के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग (IMD) ने आज कांगड़ा और मंडी जिलों में कुछेक स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कुल्लू, शिमला, सिरमौर और ऊना जिलों के लिए यलो अलर्ट दिया गया है। पांच और छह जुलाई को राज्य के मध्यम ऊंचे व निचले इलाकों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

.

.

कल यानी 4 जुलाई को कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर जिला में हल्की से मध्यम बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 5 जुलाई को वेस्टर्न डिस्टरबेंस दोबारा स्ट्रांग होकर बरसेगा। इससे अगले 48 घंटे तक कुछेक भागों में भारी बारिश की संभावना है। IMD ने लोगों को भारी बारिश के दौरान नदी-नालों से दूर रहने, लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों में सतर्कता बरतने और मौसम की ताजा चेतावनियों पर नजर रखने की सलाह दी है। राज्य में तीन दिन से हो रही बारिश के बाद प्रदेश में

.

यह भी पढ़ें : विदेश भेजने के नाम पर Travel Agent ने मारी लाखों की ठगी, एजेंट के खिलाफ FIR हुई दर्ज

.

49 सड़कें, 42 बिजली ट्रांसफॉर्मर और 27 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। राज्य में बीते तीन दिन से हो रही बारिश के बाद कई शहरों के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। चंबा का अधिकतम तापमान सामान्य से 9.6 डिग्री नीचे गिरने के बाद 27.4 डिग्री सेल्सियस रह गया है। केलांग का पारा नॉर्मल से 6.3 डिग्री कम होने के बाद 19.7 डिग्री, मनाली का 4.3 डिग्री लुढ़कने के बाद 21.7 डिग्री और कांगड़ा का 4.1 डिग्री कम होने के बाद 32.0 डिग्री सेल्सियस रह गया है।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब में हुई बड़ी वारदात! मोमोज खा रहे 2 सगे भाइयों पर दोस्तों ने कर दिया काति*लाना हम/ला

.