hindu mahasabha performs shiv puja on mahashivratri three detained uttar pradesh agra
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ आगरा : Mahashivratri के मौके पर हिंदू महासभा की प्रांतीय अध्यक्ष मीना दिवाकर ने ताजमहल परिसर में पहुंचकर शिव पूजा की, इसके बाद ताजमहल की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल के जवानों ने मीना दिवाकर समेत तीन कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर यूपी पुलिस को सौंप दिया /
. .पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर ताज गंज थाने पहुंची जिसके बाद महासभा के कार्यकर्ताओं ने मीना दिवाकर को छुड़ाने के लिए थाने का घेराव किया / दरअसल, महाशिवरात्रि के मौके पर मीना दिवाकर अपने दो कार्यकर्ताओं के साथ ताजमहल के अंदर दाखिल हुईं और डायना बेंच पर बैठकर शिव पूजा करने लगीं, वह ताजमहल को तेजो महालय मानकर विधिवत शिव आरती करने लगीं /
..
जैसे ही इसकी सूचना सीआईएसएफ को लगी तो उन्होंने सभी को हिरासत में ले लिया / इसके बाद सभी को पुलिस के हवाले कर दिया गया / पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है / इस सूचना पर हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट और जिला अध्यक्ष रौनक ठाकुर समेत अन्य कार्यकर्ता ताजगंज थाने पहुंच गए और मीना दिवाकर को छोड़ने की मांग करने लगे /
. .गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी महासभा के कार्यकर्ता ने डायना बेंच पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया था / इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुई थी / आपको बता दें इस समय ताजमहल में शाहजहां का उर्स चल रहा है / ऐसे में इस संरक्षित स्मारक में किसी अन्य तरह की गतिविधियों की मनाही है / ऐसे में हिंदू महासभा द्वारा शिव पूजा करने के बाद ताजमहल की सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
hindu mahasabha performs shiv puja on mahashivratri three detained uttar pradesh agra































