PTB News

Latest news
आई वी वर्ल्ड स्कूल में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह (14–20 नवंबर) के अंतर्गत रोचक गतिविधियों का आयोजन,... एचएमवी की मान्या ने 8.49 सीजीपीए के साथ यूनिवर्सिटी में पहला स्थान हासिल किया, केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के 40 वर्ष पूरे होने के बाद राज्य को मिलेगी 50 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्... जालंधर की AGI Infra ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया पंजाब का मान जालंधर : आप के राज में क्या जालंधर सेंट्रल में अभी भी बिक रहा है नशा, एक हत्या के बाद खड़े हुए कई सवा... एच.एम.वी. में पद्मश्री प्रो. एच.सी. वर्मा के साथ ‘फिजिक्स मंथन’ का आयोजन, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया श्री गु... इनोसेंट हार्ट्स में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व, जीएनए यूनिवर्सिटी ने कपूरथला में शिक्षकों के सम्मान में ‘आभार 2026’ – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार सम... पंजाब : 8 साल के बच्चे को खेलते समय कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला, 3 बहनों का था इकलौता भाई

एच.एम.वी. ने मनाया टीचर्स डे

HMV celebrated Teacher’s Day

PTB News “शिक्षा” : हंस राज महिला महाविद्यालय की विद्यार्थी परिषद के द्वारा प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के दिशा-निर्देशन में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें टीचर्स डे का आयोजन किया गया। छात्राओं ने इस विशेष दिन पर अपने अध्यापकों को बधाई दी तथा उनका आर्शीवाद प्राप्त किया।

रोहिणी व सुखमन ने स्वरचित कविताएं प्रस्तुत की। संगीत (गायन) विभाग की छात्राओं ने अध्यापकों के लिए विशेष गीत प्रस्तुत किए। विद्यार्थी परिषद की सदस्य छात्राओं ने प्राचार्या डॉ. अजय सरीन, डीन यूथ वैलफेयर श्रीमती नवरूप, डीन अकादमिक डॉ. सीमा मरवाहा व कोआर्डिनेटर आईक्यूएसी डॉ. आशमीन कौर को विशेष कार्ड भेंट किए। मंच संचालन डीन विद्यार्थी परिषद श्रीमती उर्वशी मिश्रा ने किया।

एच.एम.वी. कॉलेजिएट स्कूल की छात्राओं ने भी स्कूल कोआर्डिनेटर श्रीमती मीनाक्षी स्याल की अगुवाई में प्राचार्या डॉ. अजय सरीन को कार्ड भेंट किए। प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने छात्राओं को शुभकामनाएं दी तथा कहा कि अध्यापक-विद्यार्थी का यह रिश्ता इसी तरह प्यार से और मजबूत होता रहे। इस मौके पर केक काट कर सभी का मुंह मीठा करवाया गया। इस अवसर पर टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ के सभी सदस्य उपस्थित थे।

Latest News