PTB News

Latest news
जालंधर : कारोबारी के मर्डर केस में शामिल शिवसेना नेता व महिला सहित 6 को किया पुलिस ने गिरफ्तार विधायक इंदरजीत कौर ने नकोदर की आंगनवाड़ी वर्करों को सौंपा ₹19.64 लाख का चेक आई वी वर्ल्ड स्कूल में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह (14–20 नवंबर) के अंतर्गत रोचक गतिविधियों का आयोजन,... एचएमवी की मान्या ने 8.49 सीजीपीए के साथ यूनिवर्सिटी में पहला स्थान हासिल किया, केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के 40 वर्ष पूरे होने के बाद राज्य को मिलेगी 50 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्... जालंधर की AGI Infra ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया पंजाब का मान जालंधर : आप के राज में क्या जालंधर सेंट्रल में अभी भी बिक रहा है नशा, एक हत्या के बाद खड़े हुए कई सवा... एच.एम.वी. में पद्मश्री प्रो. एच.सी. वर्मा के साथ ‘फिजिक्स मंथन’ का आयोजन, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया श्री गु... इनोसेंट हार्ट्स में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व,

एच.एम.वी. कॉलेजिएट स्कूल में 75वां आजादी का अमृत महोत्सव पौधारोपण कर मनाया,

HMV Collegiate School celebrated 75th Azadi Ka Amrit Mahotsav with Tree Plantation Drive

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : एच.एम.वी. कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के दिशा-निर्देश अधीन 75वें आजादी के अमृत महोत्सव के पहले दिवस के उपलक्ष्य में संस्था द्वारा पौधारोपण अभियान ‘ईच वन प्लांट वन’ शीर्षक अधीन चलाया गया। जिसमें 75 छात्राओं द्वारा 75 पौधे लगाकर उत्साहपूर्वक प्रतिभागिता की गई। जिसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं को, देशवासियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना रहा।

इस अवसर पर छात्राओं ने बैस्ट आउट आफ वेस्ट, मिट्टी के एवं स्वयं निर्मित खूबसूरत गमलों में पौधे लगाकर तिरंगे की आकृति को चिन्हित करते हुए पृथ्वी को हरा-भरा, प्रदूषण से रहित एवं स्वच्छ रखकर अपने भारत देश को समृद्ध एवं खुशहाल बनाने का संदेश दिया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने श्रीमती मीनाक्षी स्याल, स्कूल कोआर्डिनेटर के इस प्रशंसनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए छात्राओं को संदेश दिया कि वह अधिक से अधिक पौधे लगाए और ईश्वर द्वारा रचित इस धरा को हरित और समृद्ध बना कर अपनी भावी पीढ़ी के भविष्य को सुरक्षित रखें।

श्रीमती मीनाक्षी स्याल ने भी छात्राओं को इस अभियान में उत्साहपूर्वक प्रतिभागिता करने पर प्रशंसा की एवं कहा कि इस अभियान को अपने तक सीमित न रखते हुए अपने पारिवारिक सदस्यों एवं देशवासियों को भी जागृत करें ताकि अपने देश को हरियालीमय, प्रदूषित रहित एवं स्वच्छ बनाकर अन्य देशों के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत कर सकें। इसलिए आओ हम सभी मिलकर प्रतिज्ञा करें कि हम प्रकृति की रक्षा करेंगे और अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण को बचाएंगे। समस्त कार्यक्रम श्रीमती अनुराधा ठाकुर एवं सुश्री सुकृति की देखरेख में किया गया।

Latest News