PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

एच.एम.वी. ने पीएससीएसटी के तत्त्वावधान में एम्पावरिंग एजुकेटर्स : नेचर कैंपस वर्कशाप का आयोजन किया,

hmv-organized-empowering-educators-nature-workshop

.

PTB News “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय में पंजाब स्टेट काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नालिजी के सौजन्य से 3 दिवसीय रेजीडेंशियल वर्कशाप का शुभारंभ किया गया। इस वर्कशाप का विषय ‘बिल्डिंग स्किल्स फॉर कंडक्टिंग नेचर कैंपस’ था। पंजाब स्टेट काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नालिजी के ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. के.एस. बाठ ने इस अवसर पर कहा कि प्रकृति को कई तरीकों से अन्वेषित किया जा सकता है। इस कैंप का मुख्य उद्देश्य प्रकृति के प्रति जागरूकता फैलाना है।

.

.

प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि पंजाब के 9 जिलों से आए अध्यापक इस कैंप में भाग ले रहे हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से इस कैंप में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमारी भावी पीढिय़ां वातावरण के साथ मिलकर ही तरक्की कर सकती है। लोकल एडवाइजरी कमेटी के चेयरमैन जस्टिस (रिटा.) श्री एन.के. सूद ने कहा कि ज्ञान बढ़ाने के लिए यह बेहतरीन अवसर है।

.

.

प्रतिभागियों के लिए यह काफी लाभकारी रहेगा। विज्ञान प्रसार के पूर्व सीनियर वैज्ञानिक डॉ. बी.के. त्यागी ने कहा कि इस प्रकार के कैंप से प्रैक्टिकल ज्ञान के साथ थ्योरी ज्ञान का सुमेल हो जाता है जो बेहतरीन अवसर प्रदान करता है। उन्होंने एचएमवी को कालेज में सस्टेनेबिलिटी अपनाने के लिए तहे दिल से बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रकृति को समझने के लिए हमें सात साल के बच्चे जैसा जिज्ञासु बनना होगा।

.

डॉ. अशाक हुसैन ने कहा कि प्रकृति हमें जीने के बेहतरीन ढंग सिखाती है। लेकिन हम प्रकृति से ही दूर होते जा रहे हैं। पर्यावरण मंत्रालय ने इन कैंपस के माध्यम से हमें प्रकृति के नजदीक करने की कोशिश की है। इनके माध्यम से हम प्रकृति को नजदीक से समझ पायेंगे। डॉ. कुलदीप गुप्ता ने कहा कि बतौर शिक्षक हम प्रकृति के लिए चेंज-मेकर्स साबित हो सकते हैं। डॉ. मंदाकिनी ने पीएससीएसटी तथा एचएमवी के संयुक्त मिशन पर बात की जिससे ग्रीन भविष्य बनाया जाएगा।

.

दोपहर के सत्र में विभिन्न विषयों पर वर्कशाप का आयोजन किया गया जिसमें ‘आटोग्राफ ऑफ ट्री, लीफ जू डिजाइनिंग यूअर ओन नेचर किट’ शामिल थे। इस अवसर पर नोडल आफिसर डॉ. अंजना भाटिया , डीन अकादमिक डॉ. सीमा मरवाहा सहित समूह फैकल्टी सदस्य उपस्थित थे। मंच संचालन डॉ. अंजना भाटिया ने किया। एनसीसी के कैडेट्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। संगीत विभाग द्वारा जुगनी तथा नृत्य विभाग द्वारा नृत्य वंदना प्रस्तुत की गई।

.

.