PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाब : सवारियों से भरी बसों की हुई आमने-सामने भीषण टक्कर, कई लोग घायल, एक की मौत

horrible-accident-in-punjab-buses-loaded-with-passengers-collide-head

.

PTB Big Accident न्यूज़ अमृतसर : अमृतसर के प्रसिद्ध अल्फा वन मॉल के पास दो बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कुछ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा बस का ब्रेक फेल होने के कारण हुआ। इसी दौरान कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने दुर्घटनास्थल से गुजर रहे थे कि उन्होंने अपना काफिला रोककर घायलों का हाल जाना और घायलों को गुरु नानक देव अस्पताल भेजा।

.

.

इस मौके पर मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने बताया कि अल्फा वन से पनबस रोडवेज की बस चंडीगढ़ जा रही थी और पीछे से प्यार कंपनी की बस आ रही थी। अचानक प्राइवेट प्यार बस की ब्रेक फेल होने से वह पनबस के पिछले हिस्से से टकरा गई, जिससे यह हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि हादसे में दोनों बसों में बैठे यात्री बाल-बाल बच गये। कुछ लोग घायल हुए हैं जिनका गुरु नानक देव अस्पताल में इलाज चल रहा है।

.

.

एक पीड़ित ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि वह गांव मुल्लापुर से अमृतसर शहीदां साहिब आया था। घर वापस जाते समय प्यार कंपनी की बस में बैठा और अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए और वह पुल से नीचे उतरते समय खड़ी सरकारी बस से जा टकराई। उन्होंने बताया कि इस हादसे में उनका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी बाद में मौत हो गई।

.

.

मौके पर पहुंचे ट्रैफिक और पुलिस अधिकारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें पता चला कि एक निजी कंपनी की बस की ब्रेक फेल होने के कारण सामने खड़ी पनबस से टकरा गई, जो चंडीगढ़ जा रही थी। भारी ट्रैफिक के कारण पनबस में सवार यात्रियों को बचा हो गया और जिस बस के ब्रेक फेल हो गए उसमें कुछ यात्री घायल हो हुए हैं, जिन्हें गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

.