.
Hoshiarpur a boy set a bike on fire after cutting a challan of 5 thousand
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ होशियारपुर : होशियारपुर जिले के अधीन पड़ते गांव भूंगा सड़क मार्ग पर उस समय दहशत का माहौल पैदा हो गया जब एक युवक ने देखते ही देखते अपने ही मोटरसाईकल को आग के हवाले कर दिया / बताया जा रहा है की युवक की बाईक का ट्रैफिक पुलिस वालों ने चालान काट दिए था जिससे वह गुस्से में आ गया और उसने अपनी बाईक को सड़क के बीचों बीच ही आग के हवाले कर दिए /
..
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सरकार की तरफ से चालान में बीते दिनों की गई वृद्धि को लेकर पंजाब में भी अब लोग आग बबूला हो गए हैं / ताजा मामला जिला होशियारपुर का है
जहां उस समय एक नौजवान का गुस्सा फुट गया जब पुलिस ने उक्त नौजवान का 5 हजार रुपए का चालान काट दिया / उक्त युवक ने गुस्से में आकर नौजवान ने पुलिस के सामने ही मोटरसाइकिल को आग लगा दी /
..
दरअसल, होशियारपुर के अधीन पड़ते गांव कस्बा भूंगा में पुलिस की तरफ से एक नौजवान का 5 हजार रुपए का चालान काट दिया गया / चालान काटने के बाद उक्त नौजवान ने मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया / सामने आईं तस्वीरों में आप साफ देख सकते हो कि कैसे मोटरसाइकिल सड़क के बीच जल रहा है और स्थानीय लोग पानी डाल कर आग को बुझाने का प्रयास कर रहे हैं /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Hoshiarpur a boy set a bike on fire after cutting a challan of 5 thousand


































