PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर का लतीफपुर अवैध तो क्या इस होटल का भी होगा यही हशर, निगम अधिकारीयों व मौजूदा सरकार के नेताओं ने किया अनदेखा तो, CM दरबार तक पहुंचा मामला,

Hotel MARITON can also be demolished like Latifpur in Jalandhar If the corporation officials and the leaders of the present government ignored The matter reached the CM court jalandhar

PTB City न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : जालंधर शहर में पिछली सरकार द्वारा किये गए अवैध निर्माणों के कच्चे चिट्ठे खोलने के वादे करते हुए सत्ता में आई पंजाब सरकार व उनके नेताओं के होते हुए फिर से जालंधर शहर में अवैध निर्माण लगातार होते जा रहे हैं इसका जीता जागता सबूत बाईट दिन भी हमने यूनिवर्सिटी रोड में बंद रही कमर्शियल इमारत जोकि पूर्ण रूप से अवैध है और यह किस दिग्गज नेता के चम्मचे के इशारों पर बन रही है की ख़बर प्रकाशित की थी /

लेकिन यह निर्माण एक जगह पर नहीं बल्कि कई जगहों पर लगातार निगम अधिकारीयों और नेताओं के इशारों पर हो रहे हैं / लेकिन इनको रोकने वाला कोई नहीं बल्कि उल्टा इन नेताओं के चम्मचों को सिर्फ वह इमारत अवैध दिखती है जिसके यहां से किसी को मोटी मलाई नहीं ना मिली हो, खेर अब हम बात करते हैं उस होटल की जिसने बीते दिनों बड़ी अख़बारों से लेकर न्यूज़ चैनलों में खूब सुर्खियां बटोरी और अचानक वह सुर्खियां एक पार्टी के होने के साथ ही बंद भी हो गई /

यह होटल कोई और नहीं बल्कि जालंधर-फगवाड़ा रोड पर स्थित 4 मंजिला होटल MARITON है / क्योंकि निगम तो 1-2 मरले में बनी कमर्शियल इमारतों को नोटिस, चालान, निर्माण कार्य रुकवाने, जुर्माना, तोड़-फोड़ की कार्रवाई करने का बड़ा दावा करता है और यह सुर्खियां भी बनती हैं लेकिन दूसरी तरफ कई निर्माण कार्यों में नगर निगम के नियमों की अनदेखी कर उन्हें खुली छूट दी जाती रही है /

यह ताजा मामला अब जोकि होटल MARITON से संबंधित है में नगर निगम के बाय लॉ के हिसाब से नहीं बनाया गया है / हैरानी की बात तो यह है कि इसकी जानकारी जब नगर निगम अधिकारियों को मिली तो नोटिस सिर्फ दिखावे के लिए तब भेजा गया जब इस होटल के खिलाफ कुछ न्यूज़ चैनलों ने व अख़बारों ने खबरें प्रकाशित की, और नोटिस भेजने के बाद नगर निगम अधिकारी शांति से बैठ गए, जबकि लगातार इस होटल का निर्माण चलता रहा /

इस दौरान होटल मालिकों ने और तेजी दिखते हुए होटल को कंपलीट कराकर उसका उद्घाटन भी कर दिया / अब चूँकि मामला पंजाब के मुख्यमंत्री के पास पहुँच चुका है और ऐसे में इस सारे मामले में मलाई खाने वाले नगर निगम अधिकारियों से लेकर नेताओं जिनके चम्मचों ने इस होटल को बनने के लिए मिली मलाई डकार ली सभी पर गाज गिरना लगभग तय हो चूका है /

वहीं निगम सूत्रों से मिली नई जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ बैठे चीफ विजीलैंस अधिकारी ने इसकी जांच शुरू कर भी दी है और हाेटल के निर्माण सबंधी फाईल अपने पास मंगवा ली है / इतना ही नहीं इस होटल के बनने से लेकर होटल के उद्घाटन तक जो अधिकारी इस मामले की जानकारी रखते थे उनकी विस्तृत रिपाेर्ट बनाकर भेजने के लिए आदेश देने को कहा गया है / ऐसे में आने वाले दिनाें में हाेटल मालिकों की मुसीबतें बढ़नी लगभग तय है और हो सकता है कि लतीफपुर कि तरह इस होटल को भी गिराने का काम सरकार पर उठ रही उँगलियों को ध्यान में रखते हुए किया जाये /

Latest News