PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर के साथ लगते शहर में फिर चली गोलियां, व्यक्ति की हुई मौत, बेटी हुई घायल,

Punjab Hoshiarpur man shot dead 21 year old daughter injured Big News

PTB Crime न्यूज़ होशियारपुर : विदेश में लगातार पंजाबियों को निशाना बनाया जा रहा है। मोगा के एक कबड्डी कोच गुरप्रीत सिंह गिंदरू की फिलीपींस की राजधानी मनीला में हत्या के बाद अब होशियारपुर जिले के गांव कम्मोवाल के वरिंदर सिंह की भी हत्या का मामला सामने आया है। वरिंदर सिंह की हत्या कनाडा में की गई है। इससे पहले होशियारपुर जिले के माहिलपुर ब्लॉक के चंदेली गांव के 28 वर्षीय मोहित शर्मा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कनाडा में मिला था। घटनास्थल पर मौजूद वरिंदर सिंह की 21 वर्षीय बेटी घायल हो गई।

गांव के सरपंच अमनदीप सिंह ने बताया कि वरिंदर सिंह 2019 में अपनी पत्नी व दो बेटियों के साथ कनाडा गया था। इससे पहले वह दिल्ली के होटल में नौकरी करता था। उन्होंने बताया कि वरिंदर सिंह अच्छे स्वभाव का व्यक्ति था। वरिंदर सिंह की मां सुरिंदर कौर ने बताया कि उसे फोन पर पता चला कि वरिंदर सिंह अपने घर पर था। तभी एक जनवरी को उस पर कुछ लोगों ने गोलियां चला दीं। इस कारण उसकी मौत हो गई जबकि इस गोलाबारी में उसकी 21 वर्षीय बेटी घायल हो गई।

पीड़ित परिवार ने मांग की है कि उसके बेटे का शव भारत लाया जाए ताकि उसका रीति रिवाजों से अंतिम संस्कार किया जा सके। इस घटना की जानकारी मिलने पर गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि हाल ही में फिलीपींस की राजधानी मनीला में मोगा के एक कबड्डी कोच गुरप्रीत सिंह गिंदरू (43) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गांव पाखरवाड़ के ग्रामीणों ने बताया कि गुरप्रीत करीब चार साल पहले रोजी-रोटी कमाने फिलीपींस गया था। कारोबार चलाने के अलावा वह मनीला में युवाओं को कबड्डी की कोचिंग भी देता था।

Latest News