PTB News

Latest news
जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ...

अंधाधुंध गोलीबारी से दहला फगवाड़ा, मामूली बात के बाद युवक को उतारा मौत के घाट,

phagwara-rocked-by-gunfire-late-at-night-young-man-killed-punjab

.

.

PTB Crime न्यूज़ जालंधर / फगवाड़ा : फगवाड़ा के घनी आबादी वाले हदियाबाद इलाके में देर रात उस समय भारी डर और दहशत फैल गई जब युवक की वहां मौजूद युवकों के एक समूह से किसी बात को लेकर बहस हो गई। बहस बढ़ते ही क्रेटा कार में आए युवकों ने अचानक उस युवक पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी सफेद रंग की क्रेटा कार में सवार होकर फगवाड़ा से फरार हो गए।

.

phagwara rocked by gunfire late at night young man killed Punjab

.

वहीं मृतक की पहचान अविनाश पुत्र नंदलाल निवासी हदियाबाद, फगवाड़ा के रूप में हुई है। मृतक के भाई ने बताया कि अविनाश विवाहित था और एक बच्चे का पिता था। उसने बताया कि अविनाश हदियाबाद के जनज घर में बैठा हुआ था, तभी सफेद क्रेटा कार में आए युवकों का एक समूह — जो उसके सामने बैठा था — उसके साथ किसी बात को लेकर बहस करने लगा। देखते ही देखते आरोपियों ने अविनाश को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

.

phagwara-rocked-by-gunfire-late-at-night-young-man-killed-punjab

.

हत्या की जांच कर रही थाना सतनामपुरा पुलिस टीम ने मृतक अविनाश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में भेज दिया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस को आरोपियों या हथियारों के बारे में कोई महत्वपूर्ण सुराग नहीं मिल सका है और न ही किसी आरोपी या संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

.

.