PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

KMV कालेज में दि क्वेस्ट 23- इंटर-कॉलेज डिबेट एवं क्विज़ प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन

The Quest 23- Inter-college Debate and Quiz Competition successfully organized at KMV College Jalandhar

पीटीबी न्यूज़ शिक्षा : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था,कन्या महा विद्यालय, जालंधर अपनी छात्राओं के समग्र विकास के लिए लगातार काम कर रहा है। इसी उद्देश्य से फैकल्टी ऑफ आर्ट्स एवं सोशल साइंसेज़ के द्वारा दि क्वेस्ट-23 इंटर कॉलेज डिबेट एवं क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। इस प्रतियोगिता में पंजाब की विभिन्न यूनिवर्सिटीओं और कॉलेजों के विद्यार्थियों ने 20 से भी अधिक टीमों के रूप में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी इस अवसर पर संबोधित होते हुए कहा कि के.एम.वी. अपनी छात्राओं को सर्वोत्तम गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने की और अग्रणी भूमिका निभा रहा है तथा यह आयोजन उसी दिशा में ही एक सकारात्मक कदम है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने सपनों को पूरा करने और पूरी लगन के साथ कड़ी मेहनत करने के लिए भी प्रेरित किया।

The Quest 23- Inter-college Debate and Quiz Competition successfully organized at KMV College Jalandhar

उन्होंने आगे कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों को उनकी रचनात्मकता और प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए एक अच्छा मंच प्रदान करते हैं, साथ ही उन्हें व्यावहारिक प्रदर्शन भी मिलता है क्योंकि समय-समय पर के.एम.वी. विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतियोगिता की भावना पैदा करने के लिए ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन करता रहता है। दिन का पहला कार्यक्रम मोबाइल फोनस आर किलिंग क्रिएटिविटी ऑफ द स्टूडेंट्स विषय पर डिबेट प्रतियोगिता था जिस दौरान प्रतिभागियों ने विषय के विरुद्ध और पक्ष में अपने विचार बहुत ही प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।

इसके साथ ही आयोजित हुए क्विज मुकाबले में 20 प्रश्नों पर आधारित प्रीलिम्स राउंड रखा गया जिसमें से चुनिंदा प्रतिभागियों को 4 टीमों में बांटकर फाइनल राउंड के लिए चयनित किया गया। फाइनल राउंड के दौरान, क्विज़ मास्टर श्री कुमार संभव, एडवोकेट, पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट के द्वारा कुल 10 राउंडज़ आयोजित किए गए और सभी टीमों ने जीवन के विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित सवालों के जवाब देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

मैडम प्रिंसिपल ने डॉ. गुरजोत,अध्यक्षा, इतिहास विभाग और समूह आयोजक मंडल के कुशल टीम वर्क की बदौलत हुए इस सफल आयोजन के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की। उल्लेखनीय है ओवरऑल ट्रॉफी कन्या महा विद्यालय, जालंधर, फर्स्ट रनर अप ट्रॉफी एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स, जालंधर और सेकंड रनर अप ट्रॉफी जी.एन.डी.यू. रीजनल कैंपस, लाधेवाली, जालंधर ने जीती।

Latest News