PTB News

Latest news
जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय...

इनोसेंट हार्ट्स में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल-दिवस समारोह,

innocent-hearts-celebrates-childrens-day-with-joy-and-enthusiasm

.

PTB News “शिक्षा” : इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाउन, लोहारां, नूरपुर रोड, कैंट जंडियाला रोड व कपूरथला रोड) में चाचा नेहरू का जन्मदिन बाल-दिवस के रूप में बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया। प्री-स्कूल से यूकेजी तक के नन्हे-मुन्ने बच्चे उमंग व उत्साह से सराबोर थे। किंडरगार्टन के नन्हे-मुन्नो ने नेहरू जी के रूप में सजकर उनके प्रति अगाध प्रेम अभिव्यक्त किया।

.

.

चाचा नेहरू जैसे परिधान धारण किए बच्चे बड़े मोहक लग रहे थे। विद्यार्थियों ने देशभक्ति की कविताएँ, गायन गतिविधियों में बड़े उत्साह से भाग लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों से कार्ड मेकिंग एक्टिविटी भी करवाई गई। इसके अतिरिक्त बच्चों ने बैलून, बॉल होल्डर, रिंग्स, पेपर प्लेट आदि गेम्स का खूब आनंद उठाया। कक्षाओं में अध्यापिकाओं ने विद्यार्थियों को पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जीवन व उनके कार्यों से अवगत करवाया तथा देश के लिए दिए गए योगदान के बारे में जानकारी दी।

.

उन्होंने बच्चों को बताया कि प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन को हम बाल-दिवस के रूप में इसलिए मनाते हैं क्योंकि उन्हें बच्चों से बहुत प्यार था, जिसके कारण वे आज भी उन्हें ‘चाचा नेहरू’ कहकर बुलाते हैं। उन्होंने बच्चों को बाल-दिवस की शुभकामनाएँ दी तथा चाचा नेहरू के आदर्शों को अपनाते हुए उन्हीं की तरह संयमी, साहसी तथा व्यवहार-कुशल बनने की प्रेरणा दी।

.

.

.