PTB News

Latest news
जालंधर : कारोबारी के मर्डर केस में शामिल शिवसेना नेता व महिला सहित 6 को किया पुलिस ने गिरफ्तार विधायक इंदरजीत कौर ने नकोदर की आंगनवाड़ी वर्करों को सौंपा ₹19.64 लाख का चेक आई वी वर्ल्ड स्कूल में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह (14–20 नवंबर) के अंतर्गत रोचक गतिविधियों का आयोजन,... एचएमवी की मान्या ने 8.49 सीजीपीए के साथ यूनिवर्सिटी में पहला स्थान हासिल किया, केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के 40 वर्ष पूरे होने के बाद राज्य को मिलेगी 50 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्... जालंधर की AGI Infra ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया पंजाब का मान जालंधर : आप के राज में क्या जालंधर सेंट्रल में अभी भी बिक रहा है नशा, एक हत्या के बाद खड़े हुए कई सवा... एच.एम.वी. में पद्मश्री प्रो. एच.सी. वर्मा के साथ ‘फिजिक्स मंथन’ का आयोजन, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया श्री गु... इनोसेंट हार्ट्स में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व,

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, सीएसआर, दिशा – एन इनीशिएटिव के तत्वावधान में निःशुल्क नेत्र जाँच और मोतियाबिंद सर्जरी शिविर का आयोजन,

innocent-hearts-group-of-institutions-conducts-free-eye-check-up-and-cataract-surgery-camp

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट द्वारा संचालित इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस ने सीएसआर, दिशा-एन इनीशिएटिव के तत्वावधान में भगवान वाल्मीकि मंदिर, प्रताप पुरा, जालंधर में एक बेहद सफल मेडिकल आई कैंप का आयोजन किया,जो सामुदायिक सेवा की ओर एक सराहनीय प्रयास था।

इस आउटरीच कार्यक्रम का उद्देश्य नेत्र स्वास्थ्य और दृष्टि देखभाल के बारे में जागरूकता फैलाने के साथ-साथ स्थानीय समुदाय को मुफ्त नेत्र जाँच, परामर्श और बुनियादी उपचार प्रदान करना था। इस कार्यक्रम का संचालन और समन्वय श्री राहुल जैन(डिप्टी डायरेक्टर स्कूल्स एंड कॉलेजिज़),डॉ. धीरज बनाती (डिप्टी डायरेक्टर एफीलिएशन, प्लानिंग एंड इम्पलीमेंनटेशन), श्री गगनदीप हंसपाल(एचओडी होटल मैनेजमेंट) तथा इनोसेंट हार्टस ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स, लोहारां के मेडिकल लैब साइंस विभाग द्वारा किया गया था।

डॉ. रोहन बौरी (आई स्पेशलिस्ट एंड सर्जन ऑफ़ इनोसेंट हार्टस आई सेंटर,शहीद ऊधम सिंह नगर, जालंधर) तथा उनकी टीम ने पूरी तरह से आँखों की जाँच की, जिसमें विज़न टेस्ट,आई प्रेशर की जाँच तथा सामान्य आँखों की स्थितियों के लिए स्क्रीनिंग शामिल थी। प्री-ऑपरेटिव डायग्नोस्टिक्स के बाद निर्धारित तिथि पर अस्पताल में मरीजों की मुफ़्त मोतियाबिंद सर्जरी की जाएगी।

इस नेक प्रयास की सराहना करने हेतु गाँव के सरपंचों तथा स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों ने शिविर का दौरा किया। उन्होंने कम्यूनिटी की स्वास्थ्य देखभाल आवश्यकताओं के सम्बद्ध में ऐसी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए ग्रुप की सराहना की। यह शिविर इस बात का ज्वलंत उदाहरण है कि शैक्षणिक संस्थान अपने आसपास के समुदायों की भलाई में किस तरह अपना अभिन्न योगदान दे सकते हैं।

Latest News