PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

जालंधर, प्रसिद्ध बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मण का हुआ निधन, सलमान खान के साथ किया था काम,

international-bodybuilder-varinder-ghuman-passes-away-jalandhar

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर : अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मण का निधन हो गया है। मूल रूप से पंजाब के जालंधर के रहने वाले वरिंदर सिंह घुम्मण को द हीमैन ऑफ इंडिया के नाम से भी जाना जाता है। 2009 में उन्होंने मिस्टर इंडिया का खिताब जीता था। वह प्रमुख भारतीय प्रोफेशनल बॉडीबिल्डर, एक्टर और डेयरी किसान थे। वे दुनिया के पहले शुद्ध शाकाहारी प्रोफेशनल बॉडी बिल्डर माने जाते थे और भारत के बॉडी बिल्डिंग क्षेत्र में एक प्रेरणा स्रोत रहे हैं।

.

International bodybuilder Varinder Ghuman passes away Jalandhar

.

वरिंदर घुम्मण बाजू का माइनर ऑपरेशन करवाने के लिए फोर्टिस अस्पताल अमृतसर गए थे। वह अकेले ही जालंधर बस्ती शेख स्थित घर से निकले थे। क्योंकि यह माइनर ऑपरेशन था। इसलिए उनको आज ही वापस आना था, लेकिन अचानक उनको कार्डियो अरेस्ट आ गया और मौत हो गई। पंजाब के खिलाड़ियों को उनकी मौत पर यकीन नहीं हो रहा है। पंजाब में शोक की लहर दौड़ गई है।

.

International bodybuilder Varinder Ghuman passes away Jalandhar

.

वरिंदर ने मिस्टर एशिया प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया। वह प्रथम भारतीय बॉडीबिल्डर हैं जिन्हें आईएफबीबी प्रो कार्ड मिला। 2011 में उन्हें ऑस्ट्रेलिया ग्रां प्रिक्स में सफलता मिली। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं भी लड़ी हैं और भारतीय टीम का नेतृत्व किया है। वरिंदर घुम्मण ने पंजाबी फिल्म कबड्डी वनस एगेन में मुख्य किरदार की भूमिका निभाई थी। हिंदी फिल्म में भी अभिनय किया।

.

International bodybuilder Varinder Ghuman passes away Jalandhar

.

2019 में फिल्म मरजावां में भी उन्होंने अभिनय किया था। आने वाली फिल्म टाइगर 3 में भी वो दिखाई देंगे। वरिंदर घुम्मण कई पंजाबी व हिंदी फिल्मों मे अभिनय कर चुके हैं। घुम्मण ने न केवल राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई, बल्कि अंतरराष्ट्रीय पटल पर भी भारत का नाम रोशन किया। वरिंदर घुम्मन कई पंजाबी और हिंदी फिल्मों मे एक्टिंग कर चुके हैं। उन्होंने बॉलीवुड के भाई जान सलमान खान समेत कई बड़े सितारों के साथ भी काम किया।

.

International bodybuilder Varinder Ghuman passes away Jalandhar