PTB News

Latest news
Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब

सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल मान नगर, जालंधर में अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया,

investiture-ceremony-at-st-soldier-divine-public-school-maan-nagar

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, मान नगर में अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। जिसका नेतृत्व स्कूल प्रिंसिपल अंबिका शर्मा, एवं समस्त स्टाफ सदस्य की देख रेख में हुआ। जिसका मूल कारण छात्रों में शिक्षा के साथ-साथ उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक भी बनाना है।

.

.

.

.

जिसमें विभिन्न श्रेणियों के तहत छात्रों का चयन किया गया छात्रों में: सोममय ढल को स्कूल के हेड बॉय के रूप में चुना गया है, और ज्योत्सना विर्दी को स्कूल की हेड गर्ल के रूप में चुना गया है। प्रथमेश शर्मा और रुचि को स्कूल का वाइस हेड बॉय और वाइस हेड गर्ल के रूप में चुना गया। छात्रों को प्रेरित करने और मार्गदर्शन करने के लिए,

.

.

विभिन्न सदनों के सदन – प्रभार भी नियुक्त किए गए, जिसमें पूजा हंस को गुरु गोबिंद सिंह हाउस के प्रभारी के रूप में चुना गया है, बंदना शिवाजी हाउस के प्रभारी का कार्यभार संभालेंगी, बलप्रीत कौर महाराणा प्रताप हाउस के प्रभारी होंगे एवं नीतू को महाराजा रणजीत सिंह हाउस के प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया।

.

.

विद्यार्थियों ने अपने कर्तव्यों को पूरे मन से निभाने एवं सभी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाने की शपथ ली। इस समारोह में ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्रों की सराहना की और उन्हें इस अवसर का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया, क्योंकि यह आपकी नेतृत्व कौशल विकास की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में मदद करेगा।

.

.