PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

एच.एम.वी. में पंजाबी फिल्म शिंदा-शिंदा नो पापा के प्रमोशन हेतु भ्रमण किया,

star-cast-of-shinda-shinda-no-papa-visited-hmv

.

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : पंजाबी के मशहूर गायक-अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल, प्रिंस कमलजीत और प्रतिभाशाली अभिनेत्री हिना खान ने अपनी आगामी फिल्म शिंदा शिंदा नो पापा का प्रचार करने के लिए हंसराज महिला महाविद्यालय का दौरा किया। इस अवसर पर प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने पंजाबी सभ्याचार का प्रतीक फुलकारी से अतिथियों का स्वागत किया और उपस्थित अतिथियों द्वारा पौधारोपण करवा कर समाज को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

.

.

.

उन्होंने कहा कि पंजाबी फिल्में वास्तव में पंजाबी कला और संस्कृति को बढ़ावा देती हैं एवं फिल्म की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। फिल्म के ट्रेलर को छात्राओं के साथ सांझा किया गया एवं फिल्म के डायलॉग और गीतों के माध्यम से वातावरण को आनंदमय बनाया गया।

.

.

.

समस्त समारोह का आयोजन डॉ. रमा शर्मा एवं श्रीमती अरविंदर बेरी के संरक्षण में किया गया। मंच संचालन आर.जे. करन ने किया। इस अवसर पर श्रीमती नवरूप, डीन यूथ वैलफेयर, श्रीमती आशमीन कौर, डीन आईक्यूएसी, डॉ. ज्योति गोगिया, डॉ. शालू बत्तरा एवं स्कूल सैक्शन के अध्यापकगण भी उपस्थित रहे।

.

.

.