PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

जालंधर! तेजरफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार दंपती को कुचला, पत्नी की हुई मौ/त, पति गंभीर घायल, ड्राइवर भागा

jalandhar activa truck accident woman death case Husband injured

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक दुःखद ख़बर सामने आ रही है। जहां के अधीन पड़ते लम्मा पिंड चौक के पास आज यानि सोमवार की सुबह हुए एक भयानक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक्टिवा सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।

.

.

हादसे के बाद आरोपी ट्रक ड्राइवर वाहन सहित मौके से भाग गया। इस घटना के कारण हाईवे पर काफी लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही थाना रामामंडी की पुलिस और ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, करतारपुर का रहने वाला दंपती आज सुबह अपनी एक्टिवा पर सवार होकर काम के सिलसिले में फगवाड़ा की ओर जा रहा था।

.

.

जब उसकी स्कूटी लम्मा पिंड चौक के नजदीक डीएचएल दफ्तर और इंडियन ऑयल डिपो के पास पहुंची तो पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक्टिवा पर पीछे बैठी महिला सड़क पर दूर जा गिरी। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान कैलाश कौर के रूप में हुई है। वहीं, उनके पति कमलजीत सिंह को भी गंभीर चोटें आई हैं।

.

यह भी पढ़ें : जालंधर! सरकार के खिलाफ किसानों का हल्ला बोल प्रदर्शन, सरकार का फूंका पुतला, तेज होगा आंदोलन

.

घटना के तुरंत बाद आरोपी ट्रक ड्राइवर अपने वाहन सहित मौके से भागने में कामयाब रहा। इस दर्दनाक हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और काफी लंबा जाम लग गया। सुबह के समय जाम लगने के कारण राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही थाना रामामंडी की पुलिस टीम और ट्रैफिक पुलिस के सब-इंस्पेक्टर (SI) राज कुमार मौके पर पहुंचे।

.

.

पुलिस ने तुरंत स्थिति को संभाला और घायल कमलजीत सिंह को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके बाद पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि फरार ट्रक और उसके ड्राइवर की पहचान की जा सके। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।