PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਲੋਂ ਓਰੀਐਨਟੇਸ਼ਨ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ, गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की यूनिवर्सिट... जीएनए बिजनेस स्कूल ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर एक सप्ताह का फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम सफलतापूर्वक... सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज के 7 छात्राओं को जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में डिग्रियों और पदकों से सम्मानित कि... नीट पेपर लीक से लाखों युवाओं के सपने हुए चकनाचूर, शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल को बनाएंगे देश का नंब... जालंधर के डॉ. हरप्रीत सिंह को यूके की संसद के हाउस ऑफ कॉमन्स में किया सम्मानित खान सर व उनके दोनों बॉडीगार्ड्स को लेकर कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला भयानक हादसा! महिला टीचर सहित 3 की हुई मौ/त, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार मानवता शर्मसार : 3 साल की मासूम से व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, 1 लाख का जुर्माना व शराब-मांस पार्टी कर... पुलिस बैंड प्रभारी को किया सस्पेंड, फेसबुक से कर रहा था कमाई

जालंधर! सरकार के खिलाफ किसानों का हल्ला बोल प्रदर्शन, सरकार का फूंका पुतला, तेज होगा आंदोलन

jalandhar farmers protest inflation power workers lathi charge

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर में किसान मजदूर मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन (दोआबा) ने आज पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बढ़ती महंगाई, रसोई गैस की कीमतों और बिजली कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में जालंधर के डीसी दफ्तर के बाहर केंद्र और राज्य सरकार के पुतले फूंके गए। किसान नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि सरकारों ने आम जनता, किसानों-मजदूरों के हित में फैसले नहीं लिए, तो आने वाले दिनों में आंदोलन तेज किया जाएगा। 

.

.

BKU (दोआबा) जिला जालंधर के सचिव तरसेम सिंह ढिल्लों ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है। उन्होंने आर्थिक स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि आम आदमी का जीवन कठिन हो गया है। रसोई गैस (एलपीजी सिलेंडर) के दाम लगातार बढ़ने से हर घर का बजट प्रभावित हो रहा है। यह संकट सिर्फ किसानों का नहीं है। मजदूर, दुकानदार, रेहड़ी-पटरी वाले और मध्यम वर्ग के लोग भी इस महंगाई से बुरी तरह प्रभावित हैं। तरसेम सिंह ढिल्लों ने केंद्र की नीतियों पर  

.

.

निशाना साधते हुए कहा कि किसानों को मिलने वाली खाद पर नए-नए नियम लागू किए जा रहे हैं। सरकार अब आईडी के आधार पर खाद देने की तैयारी कर रही है, जिससे किसानों को खाद प्राप्त करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इससे कृषि क्षेत्र को नुकसान हो सकता है। संगठन के सूबा प्रधान मनजीत सिंह राय के निर्देशों पर पूरे पंजाब में सभी जिला कलेक्टर (DC) कार्यालयों के बाहर यह ‘अर्थी फूंक मुजाहिरा’ (पुतला दहन प्रदर्शन) किया जा रहा है।  

.

यह भी पढ़ें : अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने इंटरव्यू के बीच में ही निकाला माइक, महिला पत्रकार से कही भद्दी शब्दावली

.

किसान नेता ने पटियाला में अपनी जायज मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे बिजली कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की। उन्होंने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर गुंडाराज चलाने का आरोप लगाया। BKU दोआबा ने साफ किया कि पंजाब सरकार के इस दमनकारी रवैये का जवाब आने वाले चुनावों में सूबे की जनता और किसान अपने ‘वोट की चोट’ से देंगे। उन्होंने कहा कि हक मांगने वाले कर्मचारियों और किसानों को पीटना बेहद शर्मनाक है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

.

यह भी पढ़ें : हिमाचल! छुटि्टयां में एंजॉय करने पहुंचे भारी संख्या में लोग, ट्रैफिक जाम से बचने व कहां मिलेगा रहने को होटल

.