PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

पंजाब में DCP ऑफिस की असलहा ब्रांच में चली गो/ली, एक पुलिसकर्मी हुआ गंभीर घा/यल

Amritsar police personnel narain das injured hospital ammunition branch firing case

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : पंजाब के अमृतसर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां के अधीन पड़ते DCP कार्यालय की असलहा ब्रांच में फायरिंग हुई है। जानकारी के अनुसार, ब्रांच में हथियारों की जांच के दौरान अचानक 30 बोर के पिस्टल से गोली चल गई, जिससे वहां मौजूद एक पुलिस कर्मचारी घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति अपने लाइसेंसी हथियार की जांच करवाने के लिए असलहा ब्रांच पहुंचा था।

.

.

इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी हथियार की जांच कर रहा था। जांच के समय अचानक पिस्टल से गोली चल गई और गोली पुलिस कर्मचारी नारायण दास को जा लगी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल कर्मचारी को तुरंत उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। वहीं बताया जा रहा है कि यह पहली बार नहीं है, जब असलहा ब्रांच में इस तरह की घटना हुई हो।

.

.

इससे पहले भी हथियारों की जांच के दौरान एक बार गोली चलने की घटना सामने आ चुकी है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्थाओं और हथियारों की जांच प्रक्रिया को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े होने लगे हैं। फिलहाल, पुलिस प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गोली गलती से चली या फिर जांच प्रक्रिया में कहीं कोई लापरवाही हुई।

.

यह भी पढ़ें : हिमाचल! छुटि्टयां में एंजॉय करने पहुंचे भारी संख्या में लोग, ट्रैफिक जाम से बचने व कहां मिलेगा रहने को होटल

.

.

यह भी पढ़ें : जालंधर! सरकार के खिलाफ किसानों का हल्ला बोल प्रदर्शन, सरकार का फूंका पुतला, तेज होगा आंदोलन

.