PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

जालंधर, ASI के बेटे को अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली, पुलिसकर्मी पिता को धमकाने आए थे हमलावर,

jalandhar-adampur-punjab-police-asi-son-got-shot

.

PTB Crime न्यूज़ जालंधर : जालंधर में एक युवक को मामूली विवाद के बाद गोली मार दी गई। घायल युवक की पहचान हरमनप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला आदमपुर इलाके के गांव डरोली कलां का है। यह घटना बीती देर शाम हुई। मौके पर आदमपुर थाना पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू की। हरमनप्रीत के पिता सुखविंदर सिंह पंजाब पुलिस में एएसआई हैं और

.

.

आदमपुर एयरपोर्ट पर ड्यूटी पर तैनात हैं। मामले की पुष्टि आदमपुर थाने के एएसआई सतनाम सिंह ने की है और एफआईआर दर्ज कर ली गई है। फिलहाल आरोपी फरार हैं। जल्द ही गिरफ्तारी कर उन्हें कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा। पीड़ित ने बताया कि वह शाम 6 बजे गुरुद्वारे माथा टेकने जा रहा था, तभी बाइक सवार दविंदर सिंह अपने दो साथियों के साथ उसे घेरकर गाली-गलौज करने लगे।

.

दविंदर ने धमकी दी कि वह उसके पिता को भी गोली मार देगा और जान से खत्म कर देगा। इसके बाद उन्होंने हरमनप्रीत की पिटाई शुरू कर दी। जब वह भागकर जान बचाने की कोशिश करने लगा, तो हमलावरों ने गोली चला दी, जो उसके बाएं पैर में लगी। लोगों के शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। घायल युवक को दोस्तों और स्थानीय लोगों ने आदमपुर सिविल अस्पताल पहुंचाया।

.

.