PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

जालंधर के बुक्की इस Aplication के माध्यम से लगाते हैं क्रिकेट मैच में लाखों का सट्टा, पुलिस ने रेड मार दो को किया गिरफ्तार तो हुआ खुलासा,

Jalandhar betting, through this application, betting millions in a cricket match Police arrested Red Mar 2, it was revealed Punjab

Jalandhar betting, through this application, betting millions in a cricket match Police arrested Red Mar 2, it was revealed Punjab

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Crime न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस की टीम ने गुप्त सुचना के आधार पर आज दाना मंडी में काफी समय से चल रहे अवैध सट्टे के कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए शहर के दो नामीं बुकियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है, हालाँकि पुलिस के हाथ इस दौरान बड़ी संख्या में रूपये तो नहीं बरामद हुए, लेकिन इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों तक वह जल्द पहुंचेगी इसका दावा जरूर पुलिस अंदर ही अंदर कर रही है /

.

.

जानकारी के अनुसार यह सभी बुकी पुणे में चल रहे इंडिया व इंग्लैंड के मध्य क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे थे / इस बात की गुप्त सूचना मिलते ही स्थानीय CIA – 1 की पुलिस टीम को जैसे ही मिली, तो पुलिस ने बिना देर किये वर्कशाप चौक के पास स्थित एक घर में जब पुलिस ने रेड की तो सट्टे का कारोबार करने वाले दो बुकियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया /

.

.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पकड़े गए बुक्की शहर के मशहूर बुक्की के बेटे व उसके साथी हैं / पकड़े गए बुकियों की पहचान कर्मजोत सिंह उर्फ़ जोत पुत्र अमरजीत सिंह निवासी न्यू ग्रीन मार्किट जालंधर व सुखपाल सिंह उर्फ़ लाली पुत्र दर्शन सिंह वासी गोपाल नगर जालंधर के रूप में हुई है / इनके पास से पुलिस ने करीब 1000 रूपये की भारतीय करंसी, एक लेपटॉप व 4 मोबाइल फ़ोन बरामद किये हैं /

Jalandhar betting, through this application, betting millions in a cricket match Police arrested Red Mar 2, it was revealed Punjab

पुलिस द्वारा अचानक की गई इस करवाई के बाद शहर के कई बुक्की हैरान व परेशान हो गए हैं / बताया जा रहा है कि जैसे ही इन बुकियों की गिरफ़्तारी का शहर के लोगों को पता चला वैसे-वैसे इन बुकियों को छुड़ाने के लिए राजनितिक दल से जुड़े हुए नेता अपने हथकंडे अपनाने लगे और पुलिस पर यह दबाव लगातार बनता रहा, लेकिन पुलिस के सूत्रों का कहना है कि पुलिस पर कोई दवाब नहीं है और इन पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ करवाई जारी है /

.

आपको यह भी बता दें कि इस अप्लीकेशन के माध्यम से यह बुक्की सट्टे का कारोबार कर रहे थे अब पुलिस इस सॉफ्टवेयर को बनाने वाले की तलाश में भी जुट गई है ताकि उसके माध्यम से बक्की के सटोरियों को पकड़ा जा सके / आपको यह भी बता दें कि यह एप्लिकेशन Z-A के नाम से शहर के कुछ चुनिंदा बुक्कियों के पास चल रही है और हर महीने बुक्की इस अकाउंट को चालू रखने के लिए Software संचालक को खुद महीना भरते हैं /

.

इस खबर के बाद जालंधर शहर के कई स्टटेबाजों ने अपने अकाउंट बंद कर दिए हैं और यह सोच कर दंग रह गए हैं की आखिर पुलिस को भारत बंद के बावजूद सुचना दी तो दी किसने, आपको यह भी बता दें कि क्रिकेट मैच में सट्टा लगाने वाले बुक्की जालंधर में कुछ भ्रष्ट पुलिस अफसरों से लेकर विधायकों और मंत्रियों के संरक्षण में अपना यह काला कारोबर कर रहे हैं और अगर कुछ ईमानदार पुलिस अधिकारी इनके खिलाफ करवाई करते हैं तो दबाब में आकर और गेम्ब्लिंग की हल्की आपराधिक धाराओं के आगे मजबूर होकर कुछ घंटों के बाद इनको छोड़ देती है /

.

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,

Jalandhar betting, through this application, betting millions in a cricket match Police arrested Red Mar 2, it was revealed Punjab