PTB News

Latest news
दो स्कूलों में लगी भीषण आग, 26 छात्रों की हुई दर्दनाक मौत Gold and Silver की कीमतों में आई भारी गिरावट Share Market में मची हाहाकार, निवेशकों के करोड़ों रुपए हुए स्वाहा IRCTC Money Laundering Case में लालू, तेजस्वी और राबड़ी सहित 9 के खिलाफ आरोप हुए तय चूनी लाल भगत के निधन के बाद दामाद मोहन लाल भगत का भी हुआ निधन जालंधर : बहन को स्कूल छोड़ने गए बाइक सवार युवक को बस ने कुच/ला, परिजनों ने लगाया धरना पंजाब : हथियारों सहित 3 व्यक्तियों को दो AK-47 और 50 कारतूस सहित किया गिरफ्तार हाईकोर्ट ने फिर लगाई पंजाब सरकार को फटकार, कहा- कोर्ट के साथ खेल खेलना करो बंद उज्जैन में खड़े हनुमान देखने पहुंचे 4 दिन में 8 हजार श्रद्धालु अकाली-BJP सरकार में मंत्री रहे पाकिस्तान में जन्मे भगत चुन्नी लाल का हुआ निधन, बंटवारे में जालंधर आय...

जालंधर की बेटी ने देश का नाम किया रोशन, KBC में जीते 50 लाख रुपए, कहा पहला काम दादी के घुटनों का है इलाज करवाना,

jalandhar daughter won 50 lakh rupees in kbc Amitabh Bachchan

PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर की 14 साल की छात्रा जपसिमरन ने कौन बनेगा करोड़पति सीजन-14 जूनियर में 50 लाख रुपये जीते है। जपसिमरन सुरानुस्सी निवासी हैं और उनके पिता बलजीत सिंह रेलवे में इंजीनियर और मां गुरविंदर कौर सरकारी प्राइमरी स्कूल मुस्तफापुर में शिक्षिका हैं। जपसिमरन अपनी दादी से बहुत प्यार करती हैं और उन्होंने कहा कि उनका ज्यादा समय अपनी दादी मनजीत कौर के साथ ही बीता है।

यही कारण है कि वह दादी को ही पहली मां मानती है क्योंकि उन्होंने ही उसे सब कुछ सिखाया। वो पहले रोजाना दादी के साथ गुरुद्वारा साहिब जाती थी। जब से दादी के घुटनों में दर्द रहने लगा तब से उन्हें गुरुद्वारा साहिब तक जाने में दिक्कत आती है। वह चाहती है कि दादी फिर से उसके साथ गुरुद्वारा साहिब में रोज जाया करे, इसलिए वह जीती हुई राशि से दादी के घुटनों का इलाज करवाएगी। बाकी बची हुई राशि अपनी पढ़ाई के लिए रखेगी।

Latest News