PTB News

Latest news
Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय...

जालंधर से बड़ी ख़बर, स्कूल में हुआ जोरदार धमाका, 2 हुए घायल, मचा हड़कंप,

jalandhar-shahkot-bajwa-kalan-school-blast-acid-bottle-spilled-students-two-injured-punjab

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर के अधीन पड़ते उपमंडल शाहकोट से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां के अधीन पड़ते गांव बाजवा कलां के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज हुए एक जोरदार धमके में 2 छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। यह धमाका एसिड से भरी एक बोल्ट के फटने से हुआ बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार स्कूल में टीचर बच्चों से सांइंस लैब का सामान शिफ्ट करवा रहे थे। इसी दौरान एक तेजाब की बोतल में धमाका हो गया और वह फट गई। बोतल फटने के बाद तेजाब 2 छात्रों पर जा गिरा। दोनों छात्रों को शिक्षकों ने तुरंत सरकारी सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू कर दिया है। डॉक्टरों का कहना है कि दोनों छात्रों की हालत खतरे से बाहर है।

इस बीच सिविल अस्पताल शाहकोट में पहुंचे छात्रों के पेरेंट्स ने कहा कि ऐसी घटनाएं सिर्फ सरकारी स्कूलों में ही क्यों घटित होती हैं। यदि स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मौजूद हैं तो फिर लैब के सामान पुरानी बिल्डिंग से नई बिल्डिंग में छात्रों से क्यों शिफ्ट करवाया जा रहा था। पेरेंट्स ने कहा कि वह अपने बच्चों के स्कूल में पढ़ने के लिए भेजते हैं न कि लेबर करवाने के लिए। फिलहाल इस मामले मे पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है।

Latest News