PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

अपने बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए सिद्धू मूसेवाले के पिता ने किया बड़ा ऐलान,

punjab-sidhu-moosewala-father-balkaur-singh-says-he-will-go-to-court-wearing-clothes-stained-with-his-son-blood-big-news

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर ने कहा है कि यदि उनके बेटे की हत्या के लिए इंसाफ नहीं मिला तो वह अपने बेटे के खून से सने हुए कपड़े पहने कर अदालत में जा कर इंसाफ मांगेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ पुलिस के बड़े अधिकारियों की गैंगस्टरों के साथ मिलीभगत है। उन्होंने गैंगस्टरों से पैसे लेकर अपने बच्चों का विदेश भेजा है। उन्होंने कहा कि उनका अब सरकार पर भी विश्वास नहीं रहा है।

बलकौर सिंह ने कहा कि आजकल हालात ऐसे हो गए हैं कि गैंगस्टर बड़े सुरक्षा के घेरे में भी काले चश्में पहन कर अदालत में पहुंचते हैं। उन्होंने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के उस वीडियो का भी जिक्र किया, जिसमें वह काला चश्मा लगाकर और ब्रांडेड कपड़े पहने हुए अदालत में ले जाया जा रहा था। उन्होंने कहा कि जब उनका बेटा हथियारों पर गाने गाता था, तो उस पर मामले दर्ज किए जाते थे, लेकिन आज गैंगस्टरों पर गाने बन रहे है और कोई सुध लेने वाला नहीं है।

उन्होंने कहा कि पंजाब के विधायकों में सिर्फ एक ही विधायक ऐसा है जो उनका दर्द समझता है। बलकौर सिंह ने कहा कि यह विधायक एक पूर्व पुलिस अधिकारी है और लगातार गैंगस्टरों के खिलाफ आवाज उठाता है। गौरतलब है कि मूसेवाला के माता-पिता हर रविवार को गांव में आने वाले फैंस के साथ अपनी दिल की बातें साझा करते हैं।

उन्होंने कहा कि रविवार को देश से ही नहीं विदेश से भी उनके बेटे के फैंस गांव में आते हैं। वह कई बार बेटे के कत्ल को लेकर सरकार और पुलिस पर आरोप लगा चुके हैं कि मामले में सही तरीके से कार्रवाई नहीं की जा रही है। बलकौर सिंह आजकल ऐसा कुर्ता पजामा भी पहनते हैं, जिस पर मूसेवाला की हत्या वारदात की जगह और उनकी हवेली की तस्वीर छपी हुई है। कुर्ते पर सिद्धू मूसेवाला की जन्म तिथि और हत्या की तिथि भी अंकित है।

Latest News