PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब, बाइक सवारों ने डिस्पेंसरी मालिक को मारी गोली:बटाला की घटना, मरीजों के सामने दुकान में घुसे, रिवाल्वर ले गए लुटेरे

punjab-gurdaspur-bike-riders-shot-dispensary-owner-gurdaspur-big-news

PTB Crime न्यूज़ गुरदासपुर : पंजाब के जिला गुरदासपुर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां के बटाला के गांव रंगड़ नंगल के इलाके में देर शाम को 2 नकाबपोश लुटेरों ने 1 निजी डिस्पेंसरी को लूट के इरादे निशाना बनाया। बाइक पर सवार होकर आए नकाबपोश लुटेरों ने डिस्पेंसरी के अंदर घुसकर मलिक सरबजीत सिंह को पहले धमकियां दी। जब पीड़ित ने अपना लाइसेंसी रिवाल्वर निकालने की कोशिश की तो, आरोपियों ने फायरिंग कर दी।

.

.

जब पीड़ित आरोपियों पर वेपन तानने लगा तो उसकी टांग पर आरोपियों ने गोली मार दी। जिससे वह जख्मी हो गया और लुटेरे उसका लाइसेंस रिवाल्वर छीनकर मौके से फरार हो गए। वहीं, जख्मी हुए डिस्पेंसरी मलिक को इलाज के लिए बटाला के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

.

.

जख्मी सरबजीत सिंह ने बताया कि हमलावर अज्ञात थे और जब उन्होंने हमला किया तो डिस्पेंसरी में अन्य मरीज भी मौजूद थे। जो वहां पर दवा लेने के लिए पहुंचे हुए थे। लेकिन अंदर आते समय ही नकाबपोश लुटेरों ने उसे धमकाना शुरू कर दिया और पैसों की मांग करने लगे। आरोपी गोली मारते ही मौके से फरार हो गए थे।

.

.

मौके पर पहुंचे एएसआई पलविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि किसी अज्ञात लोगों ने डिस्पेंसरी में घुसकर डिस्पेंसरी मलिक को गोलियां मारी है, जो उसकी टांग में लगी है। उन्होंने बताया कि जख्मी को अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है। पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

.

Latest News

.