PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें

Jalandhar Shops to remain closed tomorrow in protest against the upcoming overbridge in Guru Nanak Pura

PTB Big न्यूज़ ​जालंधर : गुरुनानक पुरा क्षेत्र में रेलवे द्वारा प्रस्तावित ओवरब्रिज (Flyover) के निर्माण को लेकर स्थानीय निवासियों और दुकानदारों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। ओवरब्रिज के स्थान पर अंडरब्रिज (Underbridge) बनाने की माँग को लेकर गुरुनानक पुरा मार्केट कमेटी एवं गुरुनानक पुरा एसोसिएशन ने केंद्रीय रेल राज्य मंत्री श्री रवनीत सिंह बिट्टू को एक आधिकारिक पत्र एवं ज्ञापन बीते दिनों जालंधर केंट रेलवे स्टेशन पर सौंपा गया था। ​

.

लेकिन इस मामले में अभी तक कोई उचित कदम नहीं उठाये जाने की वजह से स्थानीय दुकानदार अब अपनी माँगों को पुरजोर तरीके से उठाने और प्रशासन का ध्यान इस गंभीर मामले की और आकर्षित करने के लिए क्षेत्र के दुकानदारों की और से अब मंगलवार यानि 21 जुलाई 2026 को प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक अपनी दुकानें पूरी तरह बंद रखकर शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक ढंग से विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।

.

वहीं ​एसोसिएशन के सदस्यों का कहना है कि प्रस्तावित ओवरब्रिज के बनने से बाजार के दोनों तरफ केवल 9-9 फीट की सर्विस लेन बचेगी। इससे लगभग 400 से अधिक दुकानदारों का व्यापार पूरी तरह ठप हो जाएगा और उनके सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा। इसके अलावा, इस परियोजना से आसपास के लगभग 4,000 से 4,500 स्थानीय निवासी सीधे तौर पर प्रभावित होंगे।

.

वहीं उनका यह भी कहना है कि ​ज्ञापन में इस बात पर विशेष जोर दिया गया है कि ओवरब्रिज के दोनों ओर लगभग 7-7 मुख्य गलियाँ जुड़ी हुई हैं। ओवरब्रिज बनने की स्थिति में इन घनी आबादी वाली गलियों में एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और स्कूल बसों जैसी आवश्यक सेवाओं का पहुँचना बेहद मुश्किल हो जाएगा, जिससे किसी भी आपात स्थिति में बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं ​मार्केट कमेटी का तर्क है कि यह क्षेत्र कोई नेशनल हाईवे नहीं, बल्कि एक घनी आबादी वाला आवासीय और

.

Jalandhar Shops to remain closed tomorrow in protest against the upcoming overbridge in Guru Nanak Pura

व्यावसायिक बाजार है। ऐसी स्थिति में यहाँ ओवरब्रिज की जगह अंडरब्रिज का निर्माण ही व्यावहारिक, सुरक्षित और जनहित में होगा। इससे न केवल स्थानीय व्यापार सुरक्षित रहेगा, बल्कि आम जनता का आवागमन भी सुचारू रूप से चलता रहेगा। ​कमेटी और एसोसिएशन ने रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू से एक बार फिर से अपील की है कि वे जनहित को प्राथमिकता देते हुए एक तो खुद एक बार स्थानीय दुकानदारों व

.

यह भी पढ़ें : ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और मारपीट

स्थानीय जनता से उनकी ओवरब्रिज बनने से आने वाली परेशानियों को समझें और देखें जिसके लिए उन्होंने खुद दुकानदारों से बीते दिनों केंट रेलवे स्टेशन पर मांग पत्र देने के दौरान आने का वायदा भी किया था लेकिन वह नहीं पहुंचे। वहीं दुकानदारों ने रवनीत सिंह बिट्टू से आग्रह किया है कि संबंधित अधिकारियों को ओवरब्रिज की जगह अंडरब्रिज के निर्माण हेतु सोचने व बनाने के लिए ही आवश्यक निर्देश दें, ताकि जनता व दुकानदारों के साथ अन्याय ना हो।

.

यह भी पढ़ें : CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन

.

यह भी पढ़ें : Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी